Mulank 4 & 7 Marriage Prediction: प्यार एक खूबसूरत अहसास है, जिसकी शुरुआत दोस्ती से होती है। यदि दो लोगों के बीच दोस्ती नहीं है तो उनके बीच प्यार होने की संभावना बहुत कम होती है। इसलिए शादीशुदा कपल के बीच प्रेम होना बेहद जरूरी है। हालांकि अंक शास्त्र की मदद से व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि उनकी किस व्यक्ति के साथ दोस्ती लंबे समय तक चलेगी और किससे उनकी शादी होगी। अंक शास्त्र में प्रत्येक अंक के मित्र और शत्रु नंबरों के बारे में बताया गया है, जिनका गहरा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है।
किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख पर जन्मे लोगों को मूलांक 4 होता है, वहीं जो लोग किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तिथि को पैदा हुए हैं, उनका मूलांक 7 है। मूलांक 4 और 7 वालों की दोस्ती बहुत लंबे समय तक चलती है, जिसे आसानी से कोई तोड़ नहीं सकता है। लेकिन आज हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि यदि मूलांक 4 वालों की शादी मूलांक 7 वालों से होती है तो उसके सफल होने की संभावना कितनी होती है। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि इन दोनों मूलांक का स्वामी ग्रह कौन है।
मूलांक 4 और 7 वालों की खूबियां
मूलांक 4 का स्वामी राहु है, जबकि केतु को मूलांक 7 का स्वामी माना जाता है। मूलांक 4 वालों को गुस्सा बहुत जल्दी आता है। ये लोग स्ट्रेट फॉरवर्ड होते हैं और अपने मन में कुछ नहीं रखते। इन लोगों का दिमाग भी तेज होता है, जिसकी मदद से ये आसानी से मुश्किल समय को पार कर लेते हैं।
वहीं, मूलांक 7 वालों का स्वभाव बहुत शांत होता है। इन लोगों की धर्म-कर्म में रुचि होती है, जिससे जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने से इन्हें मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा इन लोगों के अंदर सबसे अच्छी ये खासियत होती है कि इन्हें बहुत ही कम उम्र में लोगों की पहचान करनी आ जाती है। अपनी इसी खूबी के कारण जीवन में इन्हें आसानी से कोई धोखा नहीं दे पाता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कुंडली के किस भाव व लग्न में शनि के होने से बढ़ती हैं परेशानियां? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
मूलांक 4 वालों को 7 से शादी करनी चाहिए या नहीं?
यदि इनकी मैरिड लाइफ की बात करें तो मूलांक 4 वालों के लिए 7 वालों से शादी करना अच्छा रहता है। यदि एक साथी गलती करता है तो दूसरा उसे संभाल लेता है। ये लोग एक-दूसरे के लिए बेस्ट पार्टनर साबित होते हैं और इसी वजह से इनकी शादीशुदा जिंदगी में खुशियां सदा बनी रहती हैं। इसके अलावा इन लोगों की दोस्ती भी बहुत लंबे समय तक चलती है।
ये भी पढ़ें- Longest Day 2025: 21 जून को 14 से 16 घंटे तक चमकेंगे सूर्य देव, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
घूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
26 mins agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines