Numerology: अंक ज्योतिष यानी न्यूमेरोलॉजी एक ऐसा विज्ञान है जो संख्याओं की दुनिया से जुड़ा है। यह विद्या मानती है कि हमारे जन्म की तारीख, नाम और अन्य संख्यात्मक तथ्य हमारे जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करते हैं। इस विज्ञान के अनुसार, हर संख्या का अपना एक खास अर्थ होता है और ये संख्याएं मिलकर हमारे व्यक्तित्व, हमारे गुण-दोष और हमारे भविष्य के बारे में बताती हैं। जन्मतिथि, जन्म वर्ष या नाम के अक्षरों से प्राप्त संख्याओं का विश्लेषण करके अंक ज्योतिषी हमारे जीवन के कई पहलुओं के बारे में जानकारी दे देते हैं, जिसे जानकर हर कोई चौंक जाता है कि बर्थ डेट में कितने राज छिपे होते हैं।
दरअसल, अंक ज्योतिष एक बेहद रोचक और रहस्यमयी विद्या है, जो सदियों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। अंक ज्योतिष के माध्यम से हम अपने बारे में कई नई बातें जान सकते हैं और अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कदम उठा सकते हैं। यहां यहां एक ऐसे खास मूलांक की 4 तारीखों में जन्मे लोगों की चर्चा की गई है, जो जब जब चाहें तब अपार धन कमा सकते और मनचाही सक्सेस पा सकते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?
अच्छे कूटनीतिज्ञ होते हैं ये लोग
यहां जब चाहें तब अपार धन और सक्सेस पाने वाले और दूसरों से काम लेने में माहिर जिन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक 4 से जुड़े होते हैं। ये लोग टेक्नोलॉजी के मामले में काफी एडवांस होते हैं। साथ ही ये लोग विचार से क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ होते हैं।
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह
अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 4 की 4 तारीखों में इस दुनिया में आए लोगों के स्वामी राहु ग्रह हैं। अपने ग्रह स्वामी के असर इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है। ये अपनी भावनाओं को आसानी से व्यक्त नहीं करते हैं, जो इनकी ताकत और कमजोरी दोनों होती है।
मूलांक 4 की तारीखें
अंक ज्योतिष के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है। यह देखा गया है कि इस मूलांक के व्यक्ति स्वतंत्रता को बहुत महत्व देते हैं और दूसरों के दबाव में काम करना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। वे अपने फैसलों पर अटल रहते हैं और दूसरों को भी अपने फैसले पर विश्वास करने के लिए प्रेरित करते हैं।
हो सकते हैं काफी जिद्दी
यह देखा गया है कि मूलांक के चार के लोग अवसरवादी भी होते हैं। ये पहले से आत्मविश्वास से भरे होते हैं, अवसरवादिता के मौका मिलते ही ये लोग मौके का लाभ उठाने के लिए उत्सुक से अधिक जिद्दी हो जाते हैं। इनको इनके फैसले से डिगाना मुश्किल होता है। यह देखा गया कि ये लोग अवैधानिक रूप से भी काम के परिणाम को अपने पक्ष में करवाने की कोशिश करते हैं।
दूसरों से काम निकलवाने में माहिर होते हैं
अपने मूलांक के ग्रह स्वामी के प्रभाव से ये लोग बहुत ही चतुर और एक अच्छे कूटनीतिज्ञ होते हैं। आपने देखा होगा कि कुछ लोग अपने बुद्धि बल से कुछ न कुछ जुगाड़ कर दूसरों से अपना काम निकलवा लेते हैं। यह पाया गया है कि अक्सर ऐसे लोगों का मूलांक 4 होता हैं यानी वे 4, 13, 22, या 31 तारीखों में जन्मे होते हैं।
जब चाहें तब हो सकते हैं अमीर
मूलांक के लोगों में व्यक्तित्व में कठिन मेहनत और चतुराई का नायाब संगम होता है। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। इसलिए इन्हें सफल होने से रोकना मुश्किल होता है। वहीं ये लोग काफी अनुशासित होते हैं और अपने कामों को समय पर पूरा करते हैं। इन गुणों से वे जब चाहें, तब धन का अंबार लगा सकते हैं।
होते हैं खुले हाथ खर्च करने के आदी
यह देखा गया है मूलांक 4 की 4, 13, 22, या 31 तारीखों को पैदा हुए लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। यही कारण हैं, ये लोग काफी धनी और संपन्न होते हैं। यह भी देखा गया हैं कि ये लोग कंजूस नहीं होते हैं, ये लोग खुले हाथ खर्च करने के आदी होते हैं। ये लोग स्वभाव से बहुत बिंदास भी होते हैं। यह देखा गया है कि इस मूलांक की लड़कियां अच्छी सोशलाईट और इन्फ्लुएंसर होती हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines