Numerology: वैदिक ज्योतिष, हस्तरेखा, सामुद्रिकी शास्त्र, स्वप्न शास्त्र आदि की तरह अंक ज्योतिष भी एक ऑकल्ट साइंस यानी गुप्त विद्या है। इन विद्या में संख्याओं का सबसे अधिक महत्व है। यहां जीवन के सभी राज और रहस्य संख्याओं में छिपे होते हैं। जो नंबर हमें साधारण दिखती हैं, एक न्यूमेरोलॉजिस्ट यानी अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के हाथों में जाकर एक्स्ट्राऑर्डनेरी यानी विलक्षण बन जाती हैं। न्यूमेरोलॉजी या अंक ज्योतिष में हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से माना गया है। उस मूलांक के जातक (व्यक्ति) को अपने ग्रह स्वामी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
अंक ज्योतिष में एक ऐसा मूलांक है, जिसे जिंदगी भर शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है। इन लोगों की तरक्की में शनिदेव का सबसे अधिक योगदान रहता है। बता दें, अंक ज्योतिष में भी शनिदेव को कर्मफल का स्वामी और न्यायाधीश माना गया है। आइए जानते हैं, शनिदेव का प्रिय यह मूलांक कौन-सा है, इससे जुड़ी 3 खास तारीखें क्या-क्या हैं और इस मूलांक के लोगों में और कौन-से गुण और विशेषताएं होती हैं?
ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: सावधान! कहीं आपने भी तो नहीं रखा है इस दिशा में फिश एक्वेरियम, कंगाल होते नहीं लगेगी देर!
मूलांक और जन्म तारीखें
अंक ज्योतिष में मूलांक 8 के स्वामी शनि ग्रह माने गए हैं। इस शास्त्र के अनुसार, जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 होता है और उन्हें आजीवन शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। शनिदेव के प्रभाव से इस मूलांक के लोग मेहनती, ईमानदार और न्यायप्रिय होते हैं।
जो ठान लेते हैं उसे पूरा करते हैं
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 के व्यक्ति अपने जीवन में लगातार कर्मशील रहते हैं। इस संबंध में इनका मुकाबला कोई और नहीं कर सकता है। ये अपने मन में जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। यही कारण है कि इन्हें जब सफलता मिलती है, तो वह जबरदस्त और शानदार होती है।
जीवन में आते हैं कई उतार-चढ़ाव
मूलांक 8 वाले लोग स्वभाव से शांत, गंभीर, निश्छल और निष्कलंक प्रवृत्ति के होते हैं। हालांकि, उनके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन शनिदेव उनके उचित कर्मों का साथ कभी नहीं छोड़ते। अंततः वे शनिदेव की कृपा से सफलता, शोहरत और समृद्धि प्राप्त करते हैं।
रुकावटों से नहीं होते हैं कभी निराश
यह देखा गया है कि मूलांक 8 वाले लोगों को सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्ष करना पड़ता है। उन्हें अपने मार्ग में कई बाधाओं का सामना करना होता है, लेकिन वे कभी निराश नहीं होते। ये लोग अपनी मेहनत और संकल्प के बल पर भले ही देर से सही, लेकिन अंततः सफलता जरूर हासिल करते हैं।
इनके हाथ में लंबे समय तक टिकता है धन!
मूलांक 8 वाले लोग धन के मामले में काफी भाग्यशाली माने जाते हैं। ये मेहनती होते हैं और धन अर्जित करने के लिए लगातार प्रयास करते हैं। साथ ही, ये फिजूलखर्ची से बचते हैं और बचत करने की आदत रखते हैं। इसी कारण अन्य मूलांकों की तुलना में इनके पास धन लंबे समय तक बना रहता है।
मूलांक 8 के शुभ अंक, दिन और रंग
मूलांक 8 वाले व्यक्तियों के लिए 8, 17 और 26 अंक बहुत ही शुभ होते हैं। ये अंक उनके जीवन में सफलता और समृद्धि लाने में मदद करते हैं। वहीं, बुधवार, शुक्रवार, सोमवार और गुरुवार का दिन इस मूलांक वाले व्यक्तियों के लिए शुभ होते हैं। जहां तक शुभ रंग की बात है, तो इनके लिए गहरा भूरा, काला और नीला रंग बहुत ही शुभ होता है, जो उनके व्यक्तित्व को दर्शाते हैं।
ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
13 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
21 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines