Numerology: अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र से भिन्न एक गजब की विद्या है। किसी अंक यानी नंबर में कितनी बातें छिपी होती हैं, यह अंक ज्योतिष के प्रति आकर्षण बढ़ाता है। यह वाकई में एक अद्भुत विद्या है, जो संख्याओं और उनके जीवन पर प्रभाव के बीच एक गहरा संबंध स्थापित करती है। जहां ज्योतिष शास्त्र ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर भविष्यवाणी करता है, वहीं अंक ज्योतिष संख्याओं के माध्यम से व्यक्तित्व और घटनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर एक मूलांक निकाला जाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, ताकत और कमजोरियों के बारे में बहुत कुछ बताता है।
यहां जिन 4 लकी तारीखों में पैदा हुईं सास और ससुराल वालों की फेवरेट लड़कियों की बात की जा रही है, अंक ज्योतिष के अनुसार उनका मूलांक 3 होता है। इन लड़कियों को न केवल सास और ससुराल वालों से प्यार और सहयोग मिलता है, बल्कि वे पति के दिल पर भी राज करती हैं। आइए जानते हैं, किन 4 लकी तारीखों में पैदा हुईं लड़कियों का मूलांक 3 होता है और उनमें और क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
जन्म से होती हैं भाग्यशाली
अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने में 3, 12, 21 और 30 को हुआ होता है, उनका मूलांक 3 माना गया है। इस शास्त्र के अनुसार, 3 मूलांक वाली लड़कियां जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां सास की फेवरेट बहू होती हैं। इन्हें घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलता है। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा होने का कारण है, इस मूलांक के ग्रह सवामी।
मूलांक 3 के ग्रह सवामी
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालों के ग्रह स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जिनके कारण इस इस मूलांक वालों के जीवन में सुख-सौभाग्य आता है। बृहस्पति ग्रह ज्ञान, प्रतिष्ठा, विवाह, संतान और धन के स्वामी ग्रह हैं। माना जाता है कि इस ग्रह के प्रभाव से ही इनको मान-सम्मान प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 9 बातों का रखें खास ध्यान; आपकी पूजा होगी और भी फलदायी!
पति के लिए होती हैं बेहद लकी
कहते हैं, मूलांक 3 वाली लड़कियों से शादी के बाद पुरुषों के कामकाज, व्यापार और इनकम में अप्रत्याशित उछाल आता है। साथ ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होती है। इस मूलांक की लड़कियों के बारे में यह भी कहा जाता है कि ये लड़कियां विवाह के बाद अपने पति के लिए भी किस्मत की चाबी साथ लेकर आती हैं।
पारस पत्थर की तरह होती हैं ये लड़कियां
मूलांक 3 की लड़कियां पारस पत्थर की तरह होती हैं। जो लोग भी इनके आसपास होते हैं, कहते हैं कि उनका भाग्य खुल जाता है। ये किसी के भी मन की बात तुरंत समझ जाती हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं। इस मूलांक की लड़कियों को धन की बचत करना भी अच्छे से आता है।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines