---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मी लड़कियां होती हैं सास और ससुराल वालों की फेवरेट, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: अंक ज्योतिष में किसी की जन्मतिथि और मूलांक में कितनी बातें और कितने राज छिपे होते हैं, यह वाकई आश्चर्यजनक है। यहां जिन 4 लकी तारीखों में पैदा हुईं सास और ससुराल वालों की फेवरेट लड़कियों की बात की जा रही है, आइए जानते हैं, उनका मूलांक क्या है और उनमें और क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

---विज्ञापन---

Numerology: अंक ज्योतिष, ज्योतिष शास्त्र से भिन्न एक गजब की विद्या है। किसी अंक यानी नंबर में कितनी बातें छिपी होती हैं, यह अंक ज्योतिष के प्रति आकर्षण बढ़ाता है। यह वाकई में एक अद्भुत विद्या है, जो संख्याओं और उनके जीवन पर प्रभाव के बीच एक गहरा संबंध स्थापित करती है। जहां ज्योतिष शास्त्र ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर भविष्यवाणी करता है, वहीं अंक ज्योतिष संख्याओं के माध्यम से व्यक्तित्व और घटनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसमें जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर एक मूलांक निकाला जाता है। यह मूलांक व्यक्ति के व्यक्तित्व, स्वभाव, ताकत और कमजोरियों के बारे में बहुत कुछ बताता है।

यहां जिन 4 लकी तारीखों में पैदा हुईं सास और ससुराल वालों की फेवरेट लड़कियों की बात की जा रही है, अंक ज्योतिष के अनुसार उनका मूलांक 3 होता है। इन लड़कियों को न केवल सास और ससुराल वालों से प्यार और सहयोग मिलता है, बल्कि वे पति के दिल पर भी राज करती हैं। आइए जानते हैं, किन 4 लकी तारीखों में पैदा हुईं लड़कियों का मूलांक 3 होता है और उनमें और क्या-क्या गुण और विशेषताएं होती हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

जन्म से होती हैं भाग्यशाली

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने में 3, 12, 21 और 30 को हुआ होता है, उनका मूलांक 3 माना गया है। इस शास्त्र के अनुसार, 3 मूलांक वाली लड़कियां जन्म से ही भाग्यशाली होती हैं। इस मूलांक की लड़कियां सास की फेवरेट बहू होती हैं। इन्हें घर और बाहर दोनों जगह सम्मान मिलता है। अंक ज्योतिष एक्सपर्ट के मुताबिक, ऐसा होने का कारण है, इस मूलांक के ग्रह सवामी।

---विज्ञापन---

मूलांक 3 के ग्रह सवामी

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालों के ग्रह स्वामी गुरु बृहस्पति हैं, जिनके कारण इस इस मूलांक वालों के जीवन में सुख-सौभाग्य आता है। बृहस्पति ग्रह ज्ञान, प्रतिष्ठा, विवाह, संतान और धन के स्वामी ग्रह हैं। माना जाता है कि इस ग्रह के प्रभाव से ही इनको मान-सम्मान प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Navratri 2024: नवरात्रि में इन 9 बातों का रखें खास ध्यान; आपकी पूजा होगी और भी फलदायी!

पति के लिए होती हैं बेहद लकी

कहते हैं, मूलांक 3 वाली लड़कियों से शादी के बाद पुरुषों के कामकाज, व्यापार और इनकम में अप्रत्याशित उछाल आता है। साथ ही सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होती है। इस मूलांक की लड़क‍ियों के बारे में यह भी कहा जाता है कि ये लड़कियां विवाह के बाद अपने पति के लिए भी किस्मत की चाबी साथ लेकर आती हैं।

---विज्ञापन---

पारस पत्थर की तरह होती हैं ये लड़कियां

मूलांक 3 की लड़कियां पारस पत्थर की तरह होती हैं। जो लोग भी इनके आसपास होते हैं, कहते हैं कि उनका भाग्य खुल जाता है। ये किसी के भी मन की बात तुरंत समझ जाती हैं। ये लाइफ में खूब पैसा कमाती हैं। इस मूलांक की लड़कियों को धन की बचत करना भी अच्छे से आता है।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 27, 2024 06:48 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola