Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 3 वालों के लिए बेस्ट करियर के बारे में जान सकते हैं. किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति माने जाते हैं. गुरु ग्रह का प्रभाव इन लोगों के जीवन पर देखने को मिलता है. यह लोग गुरु ग्रह के प्रभाव से आत्मविश्वासी, साहसी और ऊर्जा से भरे होते हैं. इन लोगों के अंदर नेतृत्व क्षमता बहुत ही अच्छी होती है. यह लोग अपनी तेज बुद्धि और ज्ञान के लिए जाने जाते हैं.
मूलांक 3 वालों के लिए बेस्ट करियर
मूलांक 3 के लोगों के लिए बेस्ट करियर की बात करें, तो इन लोगों को बौद्धिक काम से जुड़े क्षेत्रों में सफलता मिलती है. यह लोग कई क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं. इन लोगों को कई फील्ड में काम करने से अच्छा लाभ मिलता है. आइये इनके लिए बेस्ट करियर के बारे में जानते हैं.
राजनीति और प्रशासन – अपनी अच्छी बौद्धिक क्षमता और नेतृत्व गुणों के कारण इन लोगों को राजनिति में अच्छी सफलता मिलती है. राजनीति और प्रशासन में यह लोग अच्छा नाम कमाते हैं.
मार्केटिंग और जनसंपर्क – मूलांक 3 के लोगों को मार्केटिंग और जनसंपर्क से जुड़े कामों में अच्छी सफलता मिलती है. इन्हें करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलता है. यह इन फील्ड में अच्छा काम करते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: शांत स्वभाव के होते हैं मूलांक 2 वाले लोग, जानिए इनके लिए कौन-सा करियर है सबसे बेहतर
टीचर, प्रोफेसर और राइटर – गुरु ग्रह के प्रभाव से इन लोगों में सीखाने की क्षमता बेहतर होती है. ऐसे में इन लोगों के लिए टीचर, प्रोफेसर और राइटर का करियर विकल्प अच्छा होता है. वकील और जज के तौर पर इनका करियर बढ़िया होता है.
कला, संगीत, थियेटर, फिल्म निर्देशन – अंक शास्त्र के अनुसार, इन लोगों में क्रिएटिविटी के गुण भी होते हैं. मूलांक 3 वाले लोग संगीत, थियेटर, फिल्म निर्देशन में अपना करियर बना सकते हैं. इन क्षेत्रों में सफलता मिलने के अधिक आसार होते हैं.
इन गलतियों से बचें
मूलांक 3 के लोगों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई गलतियों को करने से बचना चाहिए. आप अधिक आत्मविश्वासी में काम न करें. कई बार काम बिगड़ सकते हैं. गुस्सा और अहंकार करना अच्छा नहीं होता है. इन लोगों को फिजूलखर्ची से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Numerology: मूलांक 1 के लोगों को इन क्षेत्रों में मिल सकती है जबरदस्त सफलता, जानिए बेस्ट करियर ऑप्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines