Numerology Number 1 in Hindi: अंक ज्योतिष एक ऐसा शास्त्र है जिसमें व्यक्ति की पर्सनालिटी, व्यवहार, स्वभाव और उसके व्यक्तित्व के बारे में बताया जा सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के जन्म तारीख को जोड़कर मूलांक के बारे में पता लगाया जाता है। बता दें कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। जिनकी अपनी-अपनी खासियत होती है। क्योंकि प्रत्येक मूलांक के स्वामी ग्रह अलग-अलग होते हैं। साथ ही अपना प्रभाव भी डालते हैं।
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक ही मूलांक वाले लोगों का स्वभाव और व्यक्तित्व लगभग बराबर होता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मूलांक 1 वाले लोग कैसे होते हैं उनकी खासियत क्या हैं।
मूलांक 1 का स्वामी ग्रह
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 1 होता है उनका स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह होता है। सूर्य को सफलता, नेतृत्व आत्मविश्वास और सेहत के कारक ग्रह माना गया है। मान्यता है कि मूलांक 1 वाले लोगों पर सूर्य देव का प्रभाव अधिक होता है। जिससे मूलांक 1 वाले लोग काफी साहसी, आत्मविश्वासी और निडर होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 मूलांक वाले लोगों में नेतृत्व करने की क्षमता कमाल की होती है। मूलांक 1 वाले लोग अधिकतर उच्च पद पर जाते हैं।
महत्वाकांक्षी और हठी होते हैं ये लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 1 मूलांक वाले लोग काफी जिद्दी और स्वाभिमानी होते हैं। स्वाभिमान और जिद्द की वजह से ये लोग कई बार काम अपना काम बिगाड़ लेते हैं। मूलांक 1 वाले लोग किसी के वश में रहकर काम करना पसंद नहीं करते हैं। ये लोग अधिकतर कारोबार करना पसंद करते हैं। मान्यता है कि ये लोग किसी कार्य को करने में बिल्कुल भी नहीं घबराते हैं। साथ ही अपना काम भी पूरे ईमानदारी से करते हैं।
कुंडली में होता है राजयोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 1 वाले लोग काफी मेहनती और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अपनी बुद्धिमानी से खूब सारा पैसा कमाते हैं। ये लोग खुद आर्थिक स्थिति के मालिक होते हैं। मान्यता है कि इनकी कुंडली में राजयोग का निर्माण होता है। जो इन्हें सबसे अलग बनाता है। इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही अच्छा बीतता है।
यह भी पढ़ें- क्या दिन या दोपहर में देखे गए सपने होते हैं सच? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
यह भी पढ़ें- अगर हाथ में ये रेखा…तो शादी के बाद होगा पैसा ही पैसा, चमक जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines