हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseNumerology: मूलांक 1 और 8, एक-दूसरे के दुश्मन क्यों? दोनों का सूर्य-शनि से खास संबंध

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics
विज्ञापन

Mulank 1 & 8 Relationship: कभी न कभी आपने दोस्ती और दुश्मनी के किस्से तो सुने ही होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि ग्रहों और मूलांक की भी आपस में दुश्मनी होती है। अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि मूलांक 1 (किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है) और 8 (किसी भी माह की 8, 17 या 26 तिथि पर जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है) वाले एक-दूसरे के दुश्मन होते हैं।

ये दोनों एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इन लोगों की आसानी से दोस्ती नहीं होती है। यदि मित्रता हो भी जाती है तो लड़ाई-झगड़े होने की संभावना ज्यादा होती है। इसी वजह से मूलांक 1 और 8 वालों को शादी न करने की सलाह दी जाती है। चलिए अब जानते हैं मूलांक 1 और 8 वालों की क्यों दोस्ती नहीं होती है।

मूलांक 1 और 8 की दुश्मनी का कारण

ग्रहों के राजा सूर्य को मूलांक 1 का स्वामी माना जाता है, जबकि कर्मफल दाता शनि मूलांक 8 के स्वामी हैं। सूर्य देव शनि देव के पिता हैं, लेकिन इन दोनों के बीच शत्रुता का भाव है। सूर्य और शनि देव की दुश्मनी से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं, जिनका अपना महत्व है।

विज्ञापन

स्कंद पुराण के अनुसार, दक्ष की पुत्री संज्ञा से सूर्य देव का विवाह हुआ था। देवी मनु, देवी यमुना और यमराज, देवी संज्ञा और सूर्य देव के बच्चे हैं। देवी संज्ञा सूर्य देव के तेज यानी याचिका को लेकर काफी परेशान रहती थीं। याचिका से तंग होकर उन्होंने सूर्य देव से दूर रहने का फैसला किया और अपनी हमशक्ल सवर्णा को बनाया। माता संज्ञा देवी मनु, देवी यमुना और यमराज की जिम्मेदारी देवी सवर्णा को सौंपकर तप करने के लिए चली गईं।

ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा

विज्ञापन

देवी तपती, देवी भद्रा और शनि देव, सूर्य देव और देवी सवर्णा के बच्चे हैं। देवी सवर्णा ने जब शनि देव को जन्म दिया तो सूर्य देव को संदेह हुआ कि ये उनकी संतान नहीं है। सूर्य देव के इस संदेह के बारे में जब शनि देव को पता चला तो उन्हें बहुत गुस्सा आया। शनि देव की क्रोधित दृष्टि जब सूर्य देव पर पड़ी तो वो भी काले हो गए।

सूर्य देव को कुछ समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है। अपने सवालों के जवाब जानने के लिए सूर्य देव शिव जी के पास गए और महादेव ने उन्हें पूरी स्थिति के बारे में बताया। सूर्य देव को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने देवी सवर्णा से माफी मांगी। लेकिन इसके बाद से पिता और पुत्र के संबंध खराब हो गए।

विज्ञापन

माना जाता है कि शनि देव ने सूर्य देव को कभी माफ नहीं किया। इसी वजह से आज भी इन दोनों के बीच शत्रुता का भाव है। मूलांक 1 और 8 का संबंध सूर्य और शनि देव से है। इसलिए इन दोनों मूलांक वालों की आपस में नहीं बनती है।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: कामकाज-रिश्तों और सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा 12 राशियों का दिन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola