Numerology: डेट ऑफ बर्थ के अनुसार रखें इन रंग के पर्स; बरसेगा धन, होंगे कर्ज मुक्त!

Lucky Purse Colour: अंक शास्त्र में डेट ऑफ बर्थ का विशेष महत्व है। जो व्यक्ति के भविष्य, व्यक्तित्व और भूतकाल के बारे में बहुत कुछ बताता है। न्यूमेरोलॉजी में जन्मतिथि के अनुसार व्यक्ति के लकी रंग और पर्स के बारे में भी बताया है। चलिए विस्तार से जानते हैं किस-किस रंग का पर्स किन-किन डेट ऑफ बर्थ के लोगों के लिए लकी होता है।

Lucky Purse Colour

किस रंग का पर्स रखना होता है शुभ?

Lucky Purse Colour: महिलाओं से लेकर पुरुषों तक हर कोई अपने पास पर्स रखता है। पर्स में लोग जरूरत का सामान रखते हैं, जिससे उनके खोने का खतरा कम हो जाता है। आमतौर पर पुरुष काले और ब्राउन रंग के पर्स का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन महिलाएं अपनी ड्रेस और स्टाइल के हिसाब से पर्स कैरी करती हैं।

विज्ञापन

न्यूमेरोलॉजी यानी अंक शास्त्र के अनुसार, रंगों का प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। अपने साथ हर समय गलत रंग की चीजों को रखने से भाग्य का साथ नहीं मिलता है। इसके अलावा कुंडली में ग्रहों की स्थिति भी असंतुलित होने लगती है, जिसकी वजह से व्यक्ति को जीवन में लाख कोशिश के बाद भी कामयाबी नहीं मिलती है। ऐसे में अपने साथ हर समय लकी रंग का पर्स रखने से आपको पैसों की कमी से छुटकारा मिल सकता है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से प्रत्येक व्यक्ति की जन्मदिन की तारीख यानी डेट ऑफ बर्थ के अनुसार उनके लकी रंग के पर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको धन की लक्ष्मी मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

1, 10, 19 या 28

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 01, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों को अपने पास लाल और मैरून रंग का पर्स रखना चाहिए।

विज्ञापन

3, 12, 21 या 30

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की तारीख 3, 12, 21 या 30 को हुआ है, तो आपके लिए पीले और सरसों के रंग का पर्स शुभ रहेगा।

2, 11, 20 या 29

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोग यदि अपने पास सफेद रंग का पर्स रखते हैं, तो इससे उन्हें धन लाभ हो सकता है। सफेग रंग के अलावा ऑफ व्हाइट रंग का पर्स भी आपके लिए शुभ रहेगा।

विज्ञापन

4, 13, 22 या 31

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों को अपने पास भूरा या गहरे भूरे रंग का पर्स रखना चाहिए।

6, 15 या 24

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपके लिए पिंक और हल्के रंग का पर्स शुभ रहेगा।

विज्ञापन

5, 14 या 23

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की तारीख 5, 14 या 23 को हुआ है, तो आप अपने पास हरे रंग का पर्स रख सकते हैं। ये रंग आपके लिए शुभ है।

8, 17 या 26

जिन लोगों की जन्म तिथि 8, 17 या 26 है, वो अपने पास काला या नीले रंग का पर्स रख सकते हैं। ये दोनों ही रंग आपके लिए लकी रहेंगे।

विज्ञापन

7, 16 या 25

अंक शास्त्र के अनुसार, यदि आपका जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 को हुआ है, तो आप अपने पास काले रंग का पर्स रख सकते हैं। काले रंग के पर्स के अलावा मल्टी रंग का पर्स भी आपके लिए शुभ रहेगा।

9, 18 या 27

जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9, 18 या 27 है, उनके लिए नारंगी रंग का पर्स शुभ रहता है। नारंगी के अलावा गहरे नीले रंग का पर्स भी आपके लिए लकी रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ