Numerology Lucky Mulank: अंक ज्योतिष अंकों के आधार पर भविष्यकथन करता है। मूलांक का निर्धारण किसी भी जातक की जन्म तारीख के आधार पर किया जाता है। जिसके आधार पर इंसान के व्यक्तित्व के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। ये मूलांक 0 से 9 तक होते हैं, जिनका संबंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का प्रतिनिधित्व करते हैं। आइए अब अंक शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि किन तारीखों में जन्में लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं।
मूलांक 5
अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन लोगों का जन्म महीने की 5, 14 और 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होगा। जब आप इन तारीखों के अंकों को आपस में जोड़ेंगे तो इनका योग पांच निकलकर आएगा, यही वजह है कि इनका मूलांक 5 है।
बुध देव की रहती है कृपा
मूलांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है जो बुद्धि और ज्ञान के कारक माने गए हैं। ऐसे में मूलांक 5 वालों को बुध देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जिसकी वजह से इस मूलांक वालों को अच्छा ज्ञान मिलता है। मूलांक 5 से संबंधित लोग आमतौर पर व्यापार में ढेर सारा धन कमाते हैं। वहीं अगर ये नौकरी करते हैं तो उसमें भी खूब तरक्की करते हैं।
यह भी पढ़ें: Navratri Durga Arrival: इस नवरात्रि हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, बेहद अशुभ हैं इसके संकेत!
मूलांक 5 वालों का व्यक्तिगत जीवन
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 5 के लोग बेहद खुशमिजाज होते हैं। इस मूलांक के जातकों को उदास रहना पसंद नहीं होता। ये जहां कहीं भी जाते हैं वहां का माहौल अपने अनुकूल बना लेते हैं। ऐसे लोग जीवन में आने वाली चुनौतियों का भी डटकर सामना करते हैं।
मूलांक 5 वालों की लव लाइफ
अंक ज्योतिष से जानकार बताते हैं कि मूलांक 5 वाले लोग प्रेम संबंधों में कई बार धोखा खा जाते हैं। अक्सर ये रिलेशनशिप में सभी चीजों को सही रखने की कोशिश करते हैं, लेकिन आखिर में इन्हें निराशा ही हाथ लगती है।
मूलांक 5 वालों का आर्थि जीवन
आर्थिक स्थिति के मामले में इन जातकों की किस्मत बहुत अच्छी होती है। यह खूब पैसा कमाते हैं और अपनी जरूरत को पूरा करते हैं। हालांकि, जीवन में जितना सम्मान इन्हें पैसे से नहीं मिलता उससे ज्यादा बुद्धि से मिलता है।
यह भी पढ़ें: Shani Dev Rajyog: जल्द बनेंगे शनि के 2 राजयोग, इन 4 राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन लाभ
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines