---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology Lucky Gemstone: अपने मूलांक से जानें आपका लकी रत्न, धारण करते ही बदल जाएगा भाग्य; खुलेंगे धन के रास्ते

Numerology Lucky Gemstone: अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से निकला मूलांक ग्रहों से जुड़ा माना गया है। जब ग्रह कमजोर होते हैं, तो सही रत्न ऊर्जा बढ़ाकर धन और सकारात्मकता ला सकता है। आइए जानते हैं, मूलांक 1 से 9 तक लिए कौन-से रत्न शुभ हैं, जो भाग्य बदलने की क्षमता रखते हैं?

---विज्ञापन---

Numerology Lucky Gemstone: अंक ज्योतिष के सिद्धांत के मुताबिक, जन्म तारीख से निकला मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन की दिशा बताता है। मान्यता है कि हर मूलांक का संबंध किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। जब ग्रह कमजोर या अशुभ होते हैं, तब जीवन में रुकावट, धन की कमी और मानसिक तनाव बढ़ जाता है। ऐसे में मूलांक के अनुसार सही रत्न धारण करना लाभकारी माना गया है। मान्यता है रत्न की ऊर्जा ग्रहों को मजबूत करती है और सकारात्मक बदलाव लाती है। आइए जानते हैं, मूलांक क्या होता है और 1 से लेकर 9 तक के सभी मूलांकों के लिए लकी रत्न कौन-कौन से हैं?

मूलांक क्या होता है?

जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर एक सिंगल डिजिट यानी एक एकल अंक बनाया जाता है। जैसे 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2+4 = 6 होगा। इसी एक एकल अंक के आधार पर लकी रत्न चुना जाता है, जो उस अंक के स्वामी ग्रह से संबंधित होता है। यह तरीका सरल है और इसे आसानी से समझा जा सकता है।

---विज्ञापन---

मूलांक 1 से 9 तक के लिए शुभ रत्न

मूलांक 1

किसी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। यह सूर्य से जुड़ा है। इनके लिए माणिक्य या रूबी शुभ माना जाता है। सोने की अंगूठी में पहनने से आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता बढ़ती है।

मूलांक 2

2, 11, 20 और 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। यह चंद्र ग्रह से जुड़ा होता है। मोती रत्न चांदी में पहनना शुभ माना जाता है। इससे मानसिक शांति, भावनात्मक संतुलन और रिश्तों में मधुरता आती है।

---विज्ञापन---

मूलांक 3

3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। यह बृहस्पति से संबंधित होता है। इनको पुखराज रत्न पहनना लाभकारी अच्छा होता है। इससे ज्ञान, करियर में प्रगति और आर्थिक स्थिरता मिलती है।

मूलांक 4

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 4 होता है। यह राहु से प्रभावित माना जाता है। गोमेद रत्न इनके लिए शुभ है। इसे पहनने से कार्यक्षेत्र में स्थिरता और बाधाओं में कमी आती है।

---विज्ञापन---

मूलांक 5

किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोग मूलांक 5 के होते हैं। ये बुध ग्रह से जुड़ा होते हैं। पन्ना रत्न पहनना लाभकारी माना जाता है। इससे बुद्धि, संवाद क्षमता और व्यापार में सफलता मिलती है।

मूलांक 6

6, 15 और 25 तारीख को इस दुनिया में लोगों का का मूलांक 6 होता है। यह शुक्र ग्रह से संबंधित होता है। इन्हें हीरा या ओपल पहनना शुभ है। इससे सुख, सौंदर्य और प्रेम जीवन में सुधार आता है।

---विज्ञापन---

मूलांक 7

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। यह केतु से जुड़ा माना जाता है। इनको लहसुनिया रत्न पहनना लाभकारी होता है। इससे सौभाग्य, आत्मविश्वास और आध्यात्मिक झुकाव बढ़ता है।

मूलांक 8

8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 8 होता है। यह शनि ग्रह से संबंधितहै। इनके लिए नीलम रत्न धारण करना शुभ माना जाता है। इससे मेहनत का फल और जीवन में स्थिर सफलता मिलती है।

---विज्ञापन---

मूलांक 9

9, 18 और 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। यह मंगल ग्रह से जुड़ा मूलांक है। इसलिए इनके लिए मूंगा रत्न पहनना लाभकारी माना गया है। इससे ऊर्जा, साहस और आत्मबल में वृद्धि होती है।

रत्न धारण करने के आसान सुझाव

अंक ज्योतिष के अनुसार सही रत्न धारण करना जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यह आत्मविश्वास बढ़ाता है, धन के रास्ते खोलता है और मानसिक शांति देता है। यदि सही तरीके से अपनाया जाए, तो रत्न वास्तव में भाग्य को नई दिशा दे सकता है। इसलिए रत्न हमेशा शुद्ध और सही वजन का लें। पहनने से पहले किसी जानकार से सलाह लेना अच्छा रहता है। सही दिन और सही धातु में रत्न पहनने से उसका प्रभाव बढ़ जाता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Year Ender 2025: साल 2025 में चंद्रमा ने 522 बार बदली अपनी चाल, जानिए सभी 9 ग्रहों के गोचर का लेखा-जोखा

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 20, 2025 09:05 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola