Numerology Lucky Gemstone According to Birth Date: वैदिक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के बारे में राशि के माध्यम से जाना जा सकता है। जबकि, अंक ज्योतिष व्यक्ति की जन्मतिथि से भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में जाना जा सकता है। जन्मतिथि की गणना के अनुसार निकाले जाने वाले मूलांक का संबंध सभी ग्रहों से होता है, ग्रहों के कमजोर और मजबूत होने का असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। जीवन में तमाम तरह के कष्टों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ग्रहों की स्थिति मजबूत होनी जरूरी है। 1 से लेकर 9 मूलांक वाले रत्न को धारण कर जीवन में खुशहाली प्राप्त कर सकता है। आइए जन्मतिथि से जानते हैं कि आपके लिए कौन सा रत्न धारण करना भाग्यशाली हो सकता है?
मूलांक 1 (Mulank 1)
अंक ज्योतिष के अनुसार 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है। इन लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न माणिक्य या रूबी रत्न होता है। इन रत्न को सोने की अंगूठी बनवाकर धारण करें। ध्यान रहे कि ये रत्न बहुत प्रभावशाली होते हैं, इसलिए धारण करने से पहले रत्न संबंधित ज्योतिष से संपर्क जरूर करें।
मूलांक 2 (Mulank 2)
अंक ज्योतिष के अनुसार 2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक वालों के लिए मोती रत्न बहुत अच्छा होता है। चांदी की अंगूठी में मोती रत्न को धारण कर सकते हैं। इसके बाद जिंदगी में होने वाले बदलावों को देख सकेंगे।
मूलांक 3 (Mulank 3)
अंक ज्योतिष के अनुसार 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। इनके लिए शुभ रत्न पुखराज होता है, जिसे सोने की अंगूठी में पहनना शुभ रहेगा। इस रत्न को धारण करने से गुरु ग्रह की खास कृपा होती है।
मूलांक 4 (Mulank 4)
अंक ज्योतिष के अनुसार 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इनके लिए नीलम रत्न पहनना शुभ है। आप सोने की अंगूठी में नीलम रत्न को धारण कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पहले ज्योतिष से रत्न को धारण करने के लिए सलाह जरूर करना है।
मूलांक 5 (Mulank 5)
अंक ज्योतिष के अनुसार 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक वाले लोगों के लिए पन्ना रत्न धारण करना शुभ है, जो बुध ग्रह को मजबूत करता है। आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति में लीडरशिप क्वालिटी को भी बढ़ाने में मदद करता है। आप सोने की अंगूठी में पन्ना रत्न को धारण कर सकते हैं, लेकिन ज्योतिष सलाह जरूर लें।
मूलांक 6 (Mulank 6)
अंक ज्योतिष के अनुसार 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों के लिए हीरा रत्न धारण करना शुभ है। सोने या चांदी की अंगूठी में हीरा रत्न पहन सकते हैं।
मूलांक 7 (Mulank 7)
अगर आपका मूलांक 7 है तो लहसुनिया रत्न भाग्य खोलने वाला रहेगा। अंक ज्योतिष के अनुसार 7, 16 या 25 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 7 होता है। जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाओं से लेकर सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मूलांक 7 के लिए सोने की अंगूठी में लहसुनिया रत्न पहनना शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें- इन तारीखों में जन्मी लड़कियों को न करें डेट, वरना धोखा दिया तो सात समुद्र पार से भी आकर लगा देंगी लंका
मूलांक 8 (Mulank 8)
अंक ज्योतिष के अनुसार 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इस मूलांक वालों के लिए नीलम रत्न पहनना शुभ है। आप सोने की अंगूठी में नीलम रत्न को धारण कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि पहले ज्योतिष से रत्न को धारण करने के लिए सलाह जरूर करना है।
मूलांक 9 (Mulank 9)
अंक ज्योतिष के अनुसार 9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है। इस मूलांक वालों के लिए मूंगा रत्न धारण करना शुभ रहेगा। सोने की अंगूठी के साथ मूंगा को धारण करने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
47 mins agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines