Numerology Love Life: अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक के जरिए किसी के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. मूलांक से स्वामी ग्रह और उसके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. इसी से किसी मूलांक के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर के बारे में भी जान सकते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों के लिए किस मूलांक के लोग बेस्ट लाइफ पार्टनर साबित होते हैं. आइये इसके बारे में जानते हैं.
मूलांक 1 के लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर
किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. इन लोगों पर सूर्यदेव का प्रभाव देखने को मिलता है. सूर्य के प्रभाव से यह लोग साहसी और स्वाभिमानी होते हैं. यह लोग आत्मविश्वासी होते हैं. इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है. इन लोगों का कुछ ही लोगों के साथ तालमेल बैठता है आइये इनके लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Chandra Grahan 2026: अगस्त में लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण, कर्क, कुंभ समेत इन 5 राशियों पर दिखेगा प्रभाव
मूलांक 2 वाले लोग
मूलांक 1 वालों का मूलांक 2 के लोगों के साथ संबंध अच्छा बनता है. मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्र ग्रह होते हैं. महीने की 2, 11, 20 या 29 को हुआ है तो मूलांक 2 होता है. और मूलांक 1 और मूलांक 2 के लोगों का मिलन अच्छा होता है. इन लोगों की आपस में अच्छी बनती है. मूलांक 1 वालों का स्वभाव आक्रामक होता है जबकि, मूलांक 2 वाले शांत स्वभाव के होते हैं. यह एक-दूसरे को संभाल लेते हैं. इनकी जोड़ी अच्छी बनती है.
मूलांक 3 वाले लोग
मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं. किसी भी महीने की 2, 12, 21 या 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इन लोगों की जोड़ी 1 मूलांक वालों के साथ अच्छी बनती है. यह लोग गुरु के प्रभाव से समझदार और ज्ञानी होते हैं. मूलांक 1 वालों के लिए मूलांक 3 वालों की सलाह अच्छी साबित होती है. इन लोगों का आपस में अच्छी बनती है.
ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: रात को आएं ऐसे सपने, तो भूलकर भी न करें किसी से शेयर, वरना झेलना पड़ेगा नुकसान
मूलांक 9 वाले लोग
किसी भी महीने की 9, 18 या 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. मंगल के प्रभाव से यह लोग साहसी और ऊर्जावान होते हैं. इन लोगों को मूलांक 1 वालों के साथ अच्छी बनती है. कई बार इन लोगों में टकराव की स्थिति बन जाती है. हालांकि, यह एक-दूसरे का सम्मान करते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines