Numerology Love Compatibility: जिस किसी ने भी कभी किसी से दिल से प्यार किया हो और अब दोनों की राहें अलग हो चुकी हों, तब भी ब्रेकअप के बाद उसकी याद आना स्वाभाविक है. कई बार रात को फोन हाथ में लेकर मन में यही ख्याल आता है कि शायद सामने वाले का कोई मैसेज आ जाए. एक छोटा सा ‘Hi’ या ‘I Miss You’ भी पुरानी फीलिंग्स फिर जगा देता है. लेकिन सवाल यही है कि क्या आपका एक्स (Ex) दोबारा आपकी लाइफ में लौट सकता है?
आपको बता दें कि प्यार में मिलना और बिछड़ना सिर्फ इमोशंस का खेल नहीं हैं. इसे अंक ज्योतिष में जन्मतिथि से निकलने वाले मूलांक को रिश्तों और लव-लाइफ के कई पहलुओं से जोड़कर देखा गया है. मान्यता है कि कुछ मूलांक वाले लोग पुराने रिश्तों को आसानी से भूल नहीं पाते हैं. उनके लिए बीता हुआ रिश्ता दोबारा जुड़ने की संभावना भी बना सकता है. ऐसे में पैच-अप की उम्मीद पूरी तरह खत्म नहीं मानी जाती है. तो अगर आपके दिल में भी अपने Ex के लिए अभी कुछ बाकी है, तो आपको मूलांक के संकेत अवश्य जानने चाहिए. चेक कीजिए, क्या आपके पार्टनर का मूलांक भी उन खास अंकों में शामिल है, जहां पुराने रिश्ते की वापसी के संकेत माने जाते हैं? आइए जानते हैं, अंक ज्योतिष आपके पुराने प्यार और संभावित पैच-अप को लेकर क्या संकेत देता है, लेकिन इससे पहले यह जान लेते है कि आपके एक्स का मूलांक क्या है?
मूलांक कैसे जानें?
अपना ही नहीं बल्कि किसी का भी मूलांक जानना बेहद आसान है. आपको बस जन्म तारीख के सभी अंकों को आपस में जोड़ना है, जब तक कि एक अंक न आ जाए. उदाहरण के लिए, अगर आपके एक्स की जन्म तारीख 28 है, तो 2+8 = 10 और फिर 1+0 = 1, यानी उनका मूलांक 1 होगा. इसी तरह हर व्यक्ति का मूलांक 1 से 9 के बीच होता है. इसी मूलांक के आधार पर जानते हैं कि किन मूलांक वालों के एक्स की वापसी हो सकती है.
मूलांक 1
(जन्म तारीख: 1, 10, 19, 28)
यदि आपके एक्स का मूलांक 1 है, तो वापसी की संभावना बहुत कम है. इस मूलांक के लोग अपनी आत्मा और सम्मान को सबसे ऊपर रखते हैं. एक बार उन्होंने कोई फैसला कर लिया तो वे उस पर डटे रहते हैं. उन्हें लगता है कि ब्रेकअप के बाद पीछे मुड़ना उनकी गरिमा के खिलाफ है.
मूलांक 2
(जन्म तारीख: 2, 11, 20, 29)
मूलांक 2 वाले लोग बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं. वे किसी को भी आसानी से भूल नहीं पाते हैं. प्यार में बिछड़ने के बाद भी वे लंबे समय तक उसे याद करते रहते हैं. इसलिए अगर आपके एक्स का मूलांक 2 है, तो उनकी वापसी की संभावना काफी मजबूत होती है.
यह भी पढ़ें: Paan Supari Puja: भगवान की पूजा में सुपारी-पान क्यों है जरूरी? कैसे जुड़ा है इससे सुख-समृद्धि का संबंध; जानें
मूलांक 3
(जन्म तारीख: 3, 12, 21, 30)
मूलांक 3 के लोग व्यावहारिक और स्पष्टवादी होते हैं. अगर उनके साथ धोखा हुआ है या कोई गलतफहमी है, तो वे बात करना पसंद करते हैं. अगर ब्रेकअप किसी छोटी गलतफहमी की वजह से हुआ है, तो बातचीत से रिश्ता फिर से पटरी पर आ सकता है. लेकिन अगर उन्हें धोखा मिला है, तो फिर वे कभी पीछे मुड़कर नहीं देखते हैं.
मूलांक 4
(जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 के लोग काफी जिद्दी होते हैं. वे अपनी बात पर अड़े रहते हैं और किसी भी फैसले को जल्दी नहीं बदलते. एक बार ब्रेकअप हो जाए तो वे उस रिश्ते को पूरी तरह से अतीत मान लेते हैं. वे पुरानी बातों को याद करना पसंद नहीं करते और आगे बढ़ जाते हैं. यानी, वापसी की संभावना बहुत कम होती है.
मूलांक 5
(जन्म तारीख: 5, 14, 23)
यह मूलांक अपने आप में कुछ अनोखा है. इसके लोग आज़ाद और बदलाव पसंद करने वाले होते हैं. वे किसी के साथ तब तक रहना चाहते हैं जब तक मजा है. अगर आपके एक्स का मूलांक 5 है, तो उनके आने की 50-50 संभावना होती है. यदि वे आपके साथ अच्छी दोस्ती बनाए रखते हैं, तो रिश्ता फिर से जुड़ सकता है, नहीं तो नहीं.
मूलांक 6
(जन्म तारीख: 6, 15, 24)
मूलांक 6 के स्वामी शुक्र हैं, जो प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण के कारक हैं. इस मूलांक के लोग प्यार में पूरी तरह से समर्पित हो जाते हैं. अगर उनसे कोई ब्रेकअप करता है, तो वे उसे वापस पाने की पूरी कोशिश करते हैं. वे अपनी मीठी बातों और आकर्षण से सामने वाले को दोबारा अपनी तरफ खींचने में कामयाब होते हैं.
मूलांक 7
(जन्म तारीख: 7, 16, 25)
मूलांक 7 के लोग बहुत गहरे विचारक होते हैं. वे अपनी दुनिया में रहना पसंद करते हैं और किसी भी चीज़ को लेकर ज्यादा भावुक नहीं होते हैं. उनका मानना है कि जो होता है, अच्छे के लिए होता है. ब्रेकअप के बाद वे उसे किस्मत का फैसला मानकर स्वीकार कर लेते हैं यानी इनकी वापसी की संभावना बहुत कम होती है.
मूलांक 8
(जन्म तारीख: 8, 17, 26)
मूलांक 8 के लोग बहुत सख्त और न्यायप्रिय होते हैं. शनि के प्रभाव के कारण वे हर चीज़ को तौलकर फैसला करते हैं. अगर उन्होंने किसी को अपनी जिंदगी से निकाल दिया है, तो फिर वे कभी उसको वापस नहीं आने देते. वे अपनी लाइफ में ‘नो एंट्री’ का बोर्ड साफ लगा देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं. इसलिए इनके वापस आने की संभावना नामुमकिन के बराबर होती है.
मूलांक 9
(जन्म तारीख: 9, 18, 27)
मूलांक 9 वाले लोग अक्सर गुस्सैल और क्रोधी होते हैं, लेकिन अंदर से बहुत प्यार करने वाले भी होते हैं. अक्सर गुस्से में जल्दी-जल्दी ब्रेकअप कर लेते हैं, लेकिन बाद में पछताते हैं. अगर पार्टनर प्यार और समझदारी से मनाने की कोशिश करे, तो इनका दिल पिघल सकता है और रिश्ता फिर से जुड़ सकता है. वापसी की संभावना परिस्थितियों पर निर्भर करती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
11 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines