Numerology: हर कोई चाहता है कि उसकी लाइफ में कोई ऐसा शख्स हो जो उसे बेइंतहा प्यार करें। लव लाइफ इतनी बेहतर हो कि जिंदगी के सारे दुख कम लगने लगे। अगर बहुत प्यार करने वाला या हर कदम पर साथ देने वाला पार्टनर मिल जाता है तो जिंदगी जन्नत की तरह हो सकती है। भले ही जिंदगी जीने के लिए सिर्फ प्यार काफी नहीं होता लेकिन एक अच्छा पार्टनर जो खूब सारा प्यार करने वाला हो तो कम सुख-सुविधाओं में भी जिंदगी खुशनुमा हो सकती है। अंक शास्त्र में कुछ जन्म तारीख में जन्मे लोग प्यार लुटाने के मामले में माहिर माने जाते हैं। आज हम आपको उन जन्म तारीखों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद पार्टनर की लव लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
प्यार दिखाने में माहिर होते हैं ये लोग
अंक शास्त्र के अनुसार 2 तारीख, 11 तारीख, 20 तारीख और 29 तारीख को जन्मे लोग बहुत रोमांटिक माने जाते हैं। पार्टनर की लव लाइफ खुशनुमा बना देते हैं। प्यार दिखाने के मामले में बहुत अच्छे माने जाते हैं। वैसे तो इस तारीख को जन्मे लोग किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं लेकिन अगर एक बार कर लेते हैं तो उनसे बहुत सारी उम्मीदें भी रखते हैं।
राजा-रानी की तरह जीते हैं जिंदगी
2 तारीख, 11 तारीख, 20 तारीख और 29 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 2 होता है। इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। मन के कारक ग्रह चंद्र की खास कृपा इन जन्म तारीख के लोगों पर होती है। अंक शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोग राजा-रानी की तरह जिंदगी जीना पसंद करते हैं।
अपने पार्टनर के लिए लोयल होते हैं और हर तरह से प्यार लुटाने के लिए जाने जाते हैं। शादी के बाद कैसे एक पार्टनर का ख्याल रखना चाहिए ये भी बहुत अच्छे से जानते हैं। इनकी कमी है कि पार्टनर से अधिक उम्मीद रखते हैं जिस वजह से कभी-कभी इन जन्म तारीख के लोगों को दुख भी होता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: पिता और पति के लिए भाग्यशाली होती हैं इन जन्मतिथि की लड़कियां! बदल सकती हैं दूसरों की किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
16 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
16 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
19 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines