Numerology: बहुत लोगों को जीवन में सफलता और धन काफी देर से मिलता है, तो कुछ अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों में ही शानो-शौकत और ऐशो-आराम की जिंदगी जीने लगते हैं। कई लोग छोटी उम्र में ही करोड़ों की टर्न ओवर वाली कंपनी खड़ी कर देते हैं या बहुत कम उम्र में काफी हाई सैलरी पर कंपनी का सीईओ (CEO) बन जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है? दरअसल, किसी व्यक्ति को धन-दौलत और सौभाग्य की प्राप्ति कब और कितनी होगी, न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में उसकी भविष्यवाणी जन्मतिथि के विश्लेषण से प्रकट होती है। आइए जानते हैं, किन तारीखों में जन्मे लोग काफी कम उम्र में ही अमीर बन जाते हैं।
8 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति
किसी महीने की 8 तारीख को जन्मे लोगों के बारे न्यूमेरोलॉजी बताता है, ऐसे व्यक्तियों में जन्मजात धन और वित्त के प्रबंधन की क्षमता होती है। न केवल इनके सपने बहुत ऊंचे होते हैं, बल्कि इनके लक्ष्य भी काफी स्पष्ट होते हैं। इसे पूरा करने में ये जी-जान से जुटे रहते हैं, लिहाजा कम उम्र में ही सफलता इनके कदम चूमने लगती है और ये धन-दौलत का अंबार लगा देते हैं।
11 तारीख को इस दुनिया में आए लोग
न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, महीने की 11 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति में धन अर्जित करने की रणनीति बनाने और धन संबंधी मुद्दों को संभालने की स्वाभाविक क्षमता होती है। वे भौतिक सुख-सुविधाओं को पाने के प्रति जन्म से ही सतत प्रयत्नशील होते हैं। उनमें चीजों के प्रति ‘पजेशन’ (Possession) और अधिकार की प्रवृत्ति इन्हें समृद्ध बनने के लिए प्रेरित करती है, जो उनके फाइनेंशियल सक्सेस का कारण होता है।
17 तारीख को जन्मे लोग
17 तारीख को जन्मे लोगों में अक्सर दृढ़ता, संकल्प और उद्यमशीलता की जबरदस्त भावना होती है। साथ ही, वे क्रिएटिविटी और लीडरशिप के गुण और ऊर्जा से भरपूर होते हैं, जो कम उम्र में ही उनके एंटरप्रेन्योर बनने का मार्ग सुगम बना देती है और ये कम उम्र में ही प्रसिद्धि और धन पा लेते हैं।
ये भी पढ़ें: Benefits of Pukhraj: पीला पुखराज पहनने से कौन-सा ग्रह देने लगता है शुभ फल?
26 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति
26 तारीख को पैदा हुए व्यक्तियों को न्यूमेरोलॉजी वास्तविक रूप से भाग्यशाली मानता है। इनके बारे में न्यूमेरोलॉजी कहता है कि ये लोग उदार, दयालु और काफी आध्यात्मिक होते हैं। वे दूसरों की भलाई में काफी यकीन रखते हैं। उदार व्यक्तित्व और दूसरों की मदद करने की इच्छा के कारण वे भाग्य को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं और धन इनकी ओर खींच कर चला आता है।
ये भी पढ़ें: वृषभ राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां वे अर्जित कर सकते हैं भरपूर धन और मान-सम्मान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines