हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Numerology Prediction: किस मूलांक को मिलेगी कामयाबी, कैसी रहेगी लव लाइफ? जानिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना

Numerology Prediction: जुलाई के महीना लगभग सभी मूलांक के लिए उन्नति भरा है, तो कुछ बदलाव भी आने वाले हैं। आइए अंक ज्योतिष से जानते हैं, मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह माह?

विज्ञापन

Numerology Horoscope July 2024: अंक ज्योतिष में, मासिक मूलांक भविष्यफल व्यक्ति के जन्म महीने और जन्म तारीख के आधार पर भविष्यवाणियां की जाती है। इससे आप संभावित घटनाओं, चुनौतियों और अवसरों के बारे में जान लेते हैं, जैसे जुलाई के इस महीने में मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के रिलेशनशिप में मजबूती आएगी।।। तो अंक ज्योतिष से जानिए मूलांक 1 से लेकर 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह माह?

मूलांक 1

जिन व्यक्तियों का मूलांक 1 है यानी इनका जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, जुलाई का महीना उनके लिए कई मायनों बेहतर रहेगा। आमदनी के लिहाज से यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वभाव रिएक्टिव यानी तुरंत प्रतिक्रिया देने वाला हो सकता है। इससे संबंध या रिश्तों पर असर पड़ सकता है। सपरिवार एक छोटी टूर पर जाने का मौका मिलेगा।

शुभ रंग: हल्का नारंगी, पीला और हरा

विज्ञापन

मूलांक 2

महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है। आपमें भावनात्मक आवेग बढ़ेगा, लेकिन आप अपने गुस्से को कंट्रोल करने में सफल होंगे। सही प्रयास से रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं। आपका जॉब छोड़ने का मन बन सकता है, लेकिन यह उपयुक्त समय नहीं है। कारोबारियों को ने प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

शुभ रंग: हल्का नारंगी और गुलाबी

विज्ञापन

मूलांक 3

किसी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है। आपके लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार आएगा, नजदीकियां बढ़ेंगी। नौकरीपेशा जातकों प्रमोशन हो सकता है, यदि वे एक्सपेक्टेशन से अधिक काम करें। अपनी वाणी और बातचीत पर कंट्रोल रखने से संबंध मजबूत होंगे। बाहर खाने-पीने से बचें, तबीयत बिगड़ सकती है।

शुभ रंग: हल्का नीला और हरा

विज्ञापन

मूलांक 4

महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस महीने आप पर्सनल रिलेशनशिप पर अधिक समय दे पाएंगे। आपके रुके या बिगड़े हुए काम में किसी मदद से प्रगति होगी। आप खुद पर ध्यान दे पाएंगे। व्यायाम के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथी के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग दूर होगी। काम-धंधे में आपके कदम कामयाबी की ओर बढ़ेंगे।

शुभ रंग: सफेद

विज्ञापन

मूलांक 5

जिन व्यक्तियों का मूलांक 5 है यानी इनका जन्म महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, जुलाई का महीना उनके लिए मानसिक दुविधा और अशांति वाला रह सकता है। हालांकि उचित प्रयास से आप इसे बेहतर बना सकते हैं। आप अभी किसी बदलाव के तैयार तैयार नहीं है, जबकि यह होना जरूरी है, इससे तनाव बढ़ेगा। कोई आपको इम्प्रेस करने की कोशिश करेगा।

शुभ रंग: हल्का हरा, पीला और नीला

विज्ञापन

मूलांक 6

जिन व्यक्तियों का मूलांक 6 है यानी इनका जन्म महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, जुलाई का महीने की शुरुआत में प्रोजेक्ट से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। ऑफिस में बॉस से पटरी बैठ सकती है। बोनस मिलने की संभावना है। लव लाइफ और रिलेशनशिप में आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवन में खुशियां आएंगी। बातचीत द्वारा मसलों को सुलझाएंगे तो बेहतर होगा।

शुभ रंग: हल्का लाल, डार्क कलर से बचें

विज्ञापन

मूलांक 7

महीने की 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। आर्थिक मामलों में यह महीना अनुकूल रहेगा। आपको सही अवसर की समझ विकसित करनी होगी। इससे धन लाभ बढ़ेगा। लव लाइफ थोड़ी अस्त-व्यस्त रह सकती है। इससे बेचैनी महसूस होगी और मन अशांत रहेगा। महीने का आखिरी हफ्ता आपके लिए अच्छा रहेगा। नैतिक आधार पर निर्णय लेकर आगे बढ़ेंगे, तो सब शुभ होगा।

शुभ रंग: हल्का हरा और ऑफ व्हाईट

विज्ञापन

मूलांक 8

महीने की 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। आपके लिए इस महीने में शुरू किया गया प्रोजेक्ट आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। महीने का पहला अरु दूसरा हफ्ता आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार आएगा, लव लाइफ़ में सुखद अनुभव रहेंगे। ऑफिस में माहौल सकारात्मक रहेगा, कलीग से पूरा हेल्प मिलेगा।

शुभ रंग: हल्का भूरा और पीला

मूलांक 9

जिन व्यक्तियों का मूलांक 9 है यानी इनका जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, जुलाई का महीना उनके लिए आर्थिक उन्नति वाला हो सकता है। मेहनत में कमी न करें। लेकिन कार्यक्षेत्र में बदलाव को लेकर मन अशांत रहेगा, जो महीने के अंत तक ठीक होने की संभावना है। रिश्ते मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बाहर का पानी बिल्कुल न पिएं, सेहत पर प्रतिकूल असर होगा।

शुभ रंग: ऑफ व्हाईट और सुनहरा

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 मूलांक के व्यक्ति होते हैं बेहद मेहनती, टैलेंटेड और लक्ष्य पाने के जुनूनी

ये भी पढ़ें: पूजा के बाद दीये की जली हुई बातियों को न करें गलत जगह फेंकने की भूल, हो सकते हैं जीवन में अपशकुन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola