Numerology: जन्म तारीख से मूलांक निकालना बेहद आसान होता है. जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर मूलांक पता कर सकते हैं. किसी का जन्म 14 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 4 यानी 5 होगा. इसी प्रकार सभी का मूलांक पता कर सकते हैं. आपको ऐसी लड़कियों के बारे में बताने वाले हैं जो दिल की नहीं बल्कि, दिमाग की सुनती हैं. यह प्यार के मामले में भावनाओं को काबू में रखती हैं और सोच-समझकर फैसला लेती हैं.
मूलांक 4 की लड़कियां
अगर किसी का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. इन लोगों पर राहु ग्रह का प्रभाव होता है. राहु के प्रभाव से 4 मूलांक वाली लड़कियां दिमाग की तेज होती हैं. इनका स्वभाव दूसरों से काफी अलग होता है. यह दिल से नहीं बल्कि, दिमाग से सोचती हैं. यह अपने हिसाब से जीवन जीना पसंद करती हैं.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: सावधान! घर नहीं बुलाने चाहिए ऐसे लोग, बनते हैं बर्बादी की वजह, आचार्य चाणक्य से जानें
मूलांक 4 वाली लड़कियां प्यार में अपनी सुध-बुध नहीं खोती हैं. यह लड़कियां रिश्ते में पार्टनर की काबिलियत और उसका भविष्य सब कुछ देखती हैं. यह दिल की साफ होती हैं जो इनके दिल में होता है वहीं इनकी जुबान पर होता है. इन लड़कियों को रिश्ते में झूठ पसंद नहीं होता है. अगर पार्टनर इनके साथ धोखा करता है तो यह उसे माफ नहीं करती हैं.
पार्टनर से रखती हैं कई उम्मीद
मूलांक 4 की लड़कियों को पार्टनर से कई उम्मीद होती है. यह चाहती हैं कि, इनका पार्टनर तेज दिमाग वाला स्मार्ट और समझदार हो. यह रिश्तों में लॉजिक को सबसे ज्यादा अहमियत देती हैं. रिश्ते में समस्या आने पर रोने-धोने की बजाय यह इसका समाधान करना पसंद करती हैं. यह अनुशासन से भरपूर होती हैं. कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर नहीं बल्कि अच्छे से विचार करके लेती हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
11 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines