Numerology Foreign Job: बहुत लोगों का सपना न केवल विदेश में घूमने का बल्कि वहां जॉब करने और रहने का भी होता है. किसे विदेश जाकर अपना काम या नौकरी करने का मौका मिलेगा, यह मूलांक से भी जाना जा सकता है. न्यूमरोलॉजी यानी अंक विद्या शास्त्र के मुताबिक कुछ लोगों को विदेश भ्रमण, प्रवास और जॉब करने के मौके अधिक मिलते हैं, तो कुछ को कम. वहीं कुछ लोगों को 30 साल के बाद इस तरह अवसर मिलते हैं. आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए जानते हैं, वे लकी मूलांक कौन-सी हैं, जिन्हें विदेश में नौकरी पाने का मौका मिलता है?
यह भी पढ़ें:
मूलांक 5 – प्रवास के राजा
(जन्म तारीख: 5, 14, 23)
मूलांक के 5 के लोगों को विदेश जाने का मौका सबसे अधिक मिलता हैं. यही कारण है कि इन्हें विदेश प्रवास का राजा भी कहा जाता है. ये लोग वाणिज्य-व्यपार को समझते हैं और बातचीत में काफी होशियार होते हैं. साथ ही इन्हें यात्रा करना, नए लोगों से मिलना और नई बातें सीखना बेहद पसंद होता है. अक्सर इन्हें मल्टी-नेशनल कंपनियों से जुडने का मौका मिलता है.
मूलांक 7 – नई पहचान बनाने में माहिर
(जन्म तारीख: 7, 16, 25)
अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 के लोग खोजी प्रवृत्ति के होते हैं. इन्हें दूर-दूर की यात्रा करना बेहद पसंद होता है. साथ ही ये लोग शोध, कोडिंग और स्पिरिचुअल हीलिंग माहिर होते हैं, जिनकी विदेशों में काफी डिमांड होती है. यह देखा गया है कि नई धरती पर जाकर इन लोगों की किस्मत जाग जाती है और ये लोग अपनी नई पहचान बनाने में सफल होते हैं.
यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण
मूलांक 9 – हिम्मत-जोश दिलाती है सफलता
(जन्म तारीख: 9, 18, 27)
न्यूमरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 9 के लोग हिम्मती और बेहद जोशीले होते हैं. इससे उन्हें विदेशी धरती पर अपनी पहचान बनाने में मदद मिलती है. अक्सर इस मूलांक के लोग MNCs में काम करते हैं. इन्हीं नई संस्कृतियों को जानना और जगह जगह जाना पसंद होता है.
मूलांक 4 – अचानक मिलती है सफलता
(जन्म तारीख: 4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 के बारे में एक अंक ज्योतिषीय कहावत है कि इस मूलांक के लोग हद यानी सीमा को नहीं मानते हैं. इसलिए इनके लिए विदेश भी अपना ही जगह और घर होता है. अक्सर ये लोग विदेश में बस जाते हैं. यह देखा गया है कि इस मूलांक के लोग इस IT फील्ड में अधिक सफल होते हैं.
यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
13 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines