Find Out Your Lucky Day Based On Your Destiny Number (Bhagyank): अधिकतर लोग शुभ कार्य करने से पहले अपना लकी डे देखते हैं. माना जाता है कि शुभ दिन में किए गए कार्यों के सफल होने की संभावना अधिक होती है. साथ ही व्यक्ति सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहता है और अपना काम अच्छे से पूरा करने का प्रयास करता है. हालांकि, कई तरीकों से अपने लकी दिन के बारे में जाना जा सकता है. जैसे कि व्यक्ति को अपनी राशि, मूलांक व भाग्यांक आदि से अपने लकी दिन के बारे में पता चल सकता है.
आज यहां पर हम आपको अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology के जरिए भाग्यांक से व्यक्ति के शुभ दिन के बारे में बताने जा रहे हैं. साथ ही आपको भाग्यांक निकालने के तरीके के बारे में पता चलेगा.
मूलांक और भाग्यांक क्या होता है?
अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्म तिथि को मूलांक कहा जाता है, जबकि भाग्यांक जन्म तिथि का समूह होता है. भाग्यांक को निकालने के लिए जन्म तिथि के साथ-साथ महीने और साल को भी जोड़ना होता है. यदि किसी व्यक्ति की डेट ऑर्फ बर्थ 12.08.2000 है तो उसका मूलांक 3 (1+2=3) और भाग्यांक 4 (1+2+0+8+2+0+0+0=13=4) होगा.
ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
भाग्यांक के अनुसार लकी दिन
- भाग्यांक 1 वालों के लिए रविवार और बृहस्पतिवार का दिन लकी रहता है.
- भाग्यांक 2 वालों के लिए सोमवार और शुक्रवार का दिन लकी रहता है.
- मंगलवार और शनिवार का दिन भाग्यांक 3 वालों के लिए लकी रहता है.
- भाग्यांक 4 वालों के लिए रविवार और सोमवार का दिन लकी रहता है.
- बुधवार और शुक्रवार का दिन भाग्यांक 5 वालों के लिए लकी रहता है.
- शुक्रवार और शनिवार का दिन भाग्यांक 6 वालों के लिए लकी रहता है.
- भाग्यांक 7 वालों के लिए सोमवार और रविवार का दिन लकी रहता है.
- भाग्यांक 8 वालों के लिए शनिवार और बुधवार का दिन लकी रहता है.
- मंगलवार और गुरुवार का दिन भाग्यांक 9 वालों के लकी रहता है.
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों में ऑपरेशन कराना माना जाता है बेहद शुभ, जन्म तिथि से चुनें सही डेट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
16 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines