Numerology: मूलांक के अनुसार, किसी व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. अंक शास्त्र के मुताबिक कई मूलांक के लोग भरोसेमंद स्वभाव के होते है. मूलांक 2, 3, 6 और 9 वाले लोग पर आप आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं. यह लोग भरोसेमंद होते हैं और कभी भी धोखा नहीं देते हैं. रिश्ते में और दोस्ती में यह लोग एक अच्छी मिसाल साबित होते हैं. जन्म तारीख के जरिए व्यक्ति के मूलांक, स्वामी ग्रह और स्वभाव के बारे में जान सकते है.
मूलांक 2, 3, 6 और 9 के लोग पर आप भरोसा कर सकते हैं. हालांकि, यह सिर्फ अंक ज्योतिष के अनुसार, माना जाता है. किसी व्यक्ति की परवरिश और परिवार के माहौल के मुताबिक उसका स्वभाव अलग भी हो सकता है. आइये अब अंक ज्योतिष के अनुसार, भरोसेमंद स्वभाव वाले मूलांक के लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं. यह लोग दोस्ती और रिश्तों में हमेशा साथ देते हैं.
मूलांक 2 वाले लोग
मूलांक 2 वालों के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं. महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है. चंद्रमा के प्रभाव से यह लोग शांत स्वभाव के होते हैं. यह लोग अच्छे दोस्त बनते हैं. मूलांक 2 वाले भरोसेमंद होते हैं. इन लोगों के ऊपर आप विश्वास कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Tulsidas Jayanti 2026: कारागार में भक्ति की अनोखी गाथा, जानिए तुलसीदास जी ने कैसे की थी हनुमान चालीसा की रचना?
मूलांक 3 वाले लोग
किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं. देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से यह लोग ईमानदार और सकारात्मक सोच वाले होते हैं. यह लोग ज्ञानी होते हैं. यह सच्चे दोस्त, अच्छे पार्टनर और भरोसेमंद होते हैं.
मूलांक 6 वाले लोग
महीने की 6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. शुक्र ग्रह के प्रभाव से यह लोग रिश्तों के प्रति सजग होते हैं. इन लोगों में समर्पण का भाव होता है. यह दोस्तों और परिवारजनों के लिए बहुत ही भरोसेमंद होते हैं.
मूलांक 9 वाले लोग
अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. इन लोगों के स्वामी ग्रह मंगल हैं. यह लोग मंगल के प्रभाव से साहसी, ऊर्जावान और मददगार होते हैं. यह दूसरे लोगों को मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं. रिश्तों को अहमियत देते हैं. यह बहुत ही ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं.
ये भी पढ़ें – Pitru Paksha 2026 Date: कब होगी पितृपक्ष की शुरुआत? जानिए श्राद्ध और तर्पण की सभी तिथियां और महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines