हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Numerology: इन जन्मतिथि पर जन्मे लोगों को कभी नहीं मिलती सफलता, सोचने में ही कर देते हैं वक्त बर्बाद!

Numerology Tips: अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन जन्म तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर जन्मे लोग सोचते तो बहुत हैं लेकिन जीवन में कुछ नहीं कर पाते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं जन्म तिथियों के बारे में।

विज्ञापन
ये लोग जीवन में कभी कुछ नहीं कर पाते!

Numerology Tips: आज के जमाने में प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि वो सफल हो। उसका समाज में नाम हो। आस-पड़ोस के लोग उसे जानें। जहां पर भी वो जाए, वहां उसके पीछे फैंस की भीड़ लग जाए। जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के लिए जहां कुछ लोग जी-तोड़ मेहनत करते हैं तो कुछ केवल सोचने में ही सारा वक्त गुजार देते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो कहते तो हैं कि हम ये करेंगे वो करेंगे… लेकिन जब उस काम को करने का समय आता है तो कुछ नहीं कर पाते हैं।

अकं शास्त्र की मदद से व्यक्ति की जन्म तिथि को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ पता चल सकता है। चलिए जानते हैं उन्हीं जन्म तिथियों के बारे में जिन पर जन्मे लोग सोचने में ही सारा वक्त बर्बाद कर देते हैं जिसकी वजह से जीवन में इन्हें सफलता नहीं मिलती है।

इन लोगों को कभी नहीं मिलती सफलता!

अंक शास्त्र के अनुसार किसी भी माह की 2, 4, 7, 8, 11, 13, 16, 17, 20, 22, 25, 26 और 29 तारीख पर जन्मे लोग सोचते बहुत हैं। ये लोग सोचने में ही सारा वक्त बर्बाद कर देते हैं और जब उस प्लान को करने की बारी आती है तो पीछे हट जाते हैं। इनके दिमाग में प्लान तो बहुत आते हैं लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें पूरा नहीं कर पाते हैं। शुरुआत में अपने काम को लेकर ये लोग फोकस रहते हैं। लेकिन धीरे-धीरे लापरवाही दिखाने लगते हैं जिसकी वजह से इन्हें उस कार्य में कभी भी सफलता नहीं मिलती है।

हालांकि कई बार जल्दबाजी में आकर ये लोग गलत फैसले ले लेते हैं जिसका पछतावा इन्हें जिंदगीभर रहता है। इसके अलावा इन जन्म तिथि पर जन्मे लोग दूसरों पर ज्यादा निर्भर होते हैं जिसकी वजह से इन्हें कई बार धोखा भी मिलता है।

पढ़ाई में माहिर होते हैं ये लोग!

शास्त्रों में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है वो पढ़ाई में माहिर होते हैं। ये लोग जो भी काम करते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये लोग अपने काम के प्रति ईमानदार होते हैं। ये लोग धैर्य व चुपचाप अपने लक्ष्य के प्रति मेहनत करते हैं। इसलिए इन्हें आसानी से जीवन में बड़ा मुकाम हासिल हो जाता है।

ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें