Ank Jyotish Shastra: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिप्रेशन और एंग्जायटी होना आम बात है। डिप्रेशन में व्यक्ति हर समय उदास रहता है और उसका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। जबकि एंग्जायटी में डर, चिंता और बेचैनी की भावना मनुष्य के ऊपर हावी रहती है। जहां कुछ लोग बहुत ही कम उम्र में इसकी चपेट में आ जाते हैं तो कई लोग अपने आप को इतना फिट और हेल्दी रखते हैं कि इन्हें ये बीमारियां छू भी नहीं पाती हैं।
लेकिन अंक शास्त्र की मानें तो कुछ तिथियां ऐसी हैं, जिन पर जन्मे लोगों को जीवन में कभी न कभी डिप्रेशन और एंग्जायटी का सामना करना ही पड़ता है। हालांकि इसके पीछे एक बड़ा कारण है, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
डिप्रेशन-एंग्जायटी से नहीं बच पाते ये लोग
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 20, 11 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 है। मूलांक 2 के स्वामी चंद्रमा यानी चंद्र देव हैं। इसलिए मूलांक 2 वालों के ऊपर चंद्र ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि चंद्र ग्रह मन के स्वामी हैं।
जिन लोगों की कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उनका किसी भी काम में मन नहीं लगता है। बहुत ही जल्दी उनका चीजों से मन भर जाता है और वो परेशान होने लगते हैं। ऐसी परिस्थिति में कई बार व्यक्ति डिप्रेशन और एंग्जायटी का भी शिकार हो जाता है। इसलिए मूलांक 2 वालों को अपने जीवन में कभी न कभी डिप्रेशन और एंग्जायटी का सामना करना ही पड़ता है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: चंद्र ने किया बुध के नक्षत्र ‘अश्लेषा’ में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगी मनचाही सफलता
मूलांक 2 वालों की खूबियां
- दिल के अच्छे होते हैं।
- ईमानदार और लॉयल होते हैं।
- चार्मिंग पर्सनैलिटी होती है।
- अपनी ही दुनिया में खुश रहते हैं।
चंद्र ग्रह को कैसे करें मजबूत?
- भोलेनाथ की पूजा करें।
- नियमित रूप से सोमवार का उपवास रखें।
- चांदी के आभूषण धारण करें।
- सफेद रंग की कोई भी चीज अपने साथ रखें।
- चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें।
ये भी पढ़ें- Video: जून में गुरु अस्त का धनु राशिवालों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें मासिक राशिफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines