Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोग नहीं करते प्यार का दिखावा, रखते हैं पार्टनर का पूरा ख्याल!

अंक शास्त्र की मदद से आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग दिल के साफ होते हैं और अपने पार्टनर की हर जरूरत का ख्याल रखते हैं। लेकिन इन्हें दिखावा करना पसंद नहीं होता है।

Numerology

लाखों में एक होते हैं ये लोग!

दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति को प्यार करने वाले इंसान की जरूरत होती है। कभी न कभी जिंदगी में ऐसा मोड़ जरूर आता है, जब व्यक्ति को अपने पार्टनर की जरूरत का अहसास होता है। अधिकतर लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर उनकी केयर करे। ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताए और उनकी छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखे। हालांकि कुछ लोगों का स्वभाव ऐसा नहीं होता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने पार्टनर का ख्याल तो बहुत रखते हैं, लेकिन दिखाते नहीं हैं।

विज्ञापन

अंक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग माना जाता है, जिसकी मदद से प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव, करियर, लव लाइफ और आर्थिक स्थिति आदि के बारे में पता चल सकता है। आज हम आपको उन तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग अपने पार्टनर की केयर तो बहुत करते हैं पर वो दिखावा नहीं करते हैं। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में।

विज्ञापन

किन लोगों को पसंद नहीं होता दिखावा करना?

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 3, 6, 8, 9, 10, 12, 15, 17, 18, 19, 21, 24, 26, 27, 28 और 30 तारीख पर जन्मे लोग दिल के साफ होते हैं। इन लोगों के दिल में जो होता है, वो साफ-साफ बोल देते हैं। ये लोग अपने पार्टनर की बहुत केयर करते हैं। उनकी छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखते हैं। लेकिन दिखाते नहीं हैं। इसके कारण कई बार इनके रिश्ते में दरार आने की संभावना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

शादी के बाद चमकती है इन लड़कियों की किस्मत?

वैदिक अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लड़कियों का जन्म किसी भी महीने की 1, 4, 5, 6, 8, 13, 14, 16, 18, 19, 22, 23, 26 और 28 तारीख को हुआ है, वो दिल की साफ होती हैं। इन लड़कियों की किस्मत शादी के बाद चमकती है। ये लड़कियां विवाह के बाद लग्जरी लाइफ जीती हैं, जिन्हें न तो पैसों की कमी रहती है और न ही स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इन्हें अपने पति का भी भरपूर प्यार मिलता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ