कामयाबी एक रात में नहीं मिलती है। इसके लिए कड़ी मेहनत, धैर्य और फोकस के साथ काम करना होता है। जहां कुछ लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं तो कुछ शॉर्टकट तरीके से मंजिल तक पहुंच जाते हैं। हालांकि शॉर्टकट की कला हर एक व्यक्ति के अंदर नहीं होती है। कुछ ही लोग होते हैं, जिनके अंदर ये कला जन्म से होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका अंक ज्योतिष से गहरा नाता है।
दरअसल, अंक ज्योतिष की मदद से प्रत्येक व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ पता चलता है। ये भी पता चल सकता है कि व्यक्ति का दिमाग, माता-पिता के साथ उनका रिश्ता, सेहत और आर्थिक स्थिति कैसी होगी। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोग मेहनत की जगह शॉर्टकट तरीके से सफलता हासिल करने का प्रयास करते हैं।
बहुत तेज होते हैं ये लोग
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22, या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 है। मूलांक 4 के लोग लंबा रास्ता अपनाने की जगह शॉर्टकट अपनाते हैं। ये हर काम को स्मार्ट व शॉर्टकट तरीके से करने का प्रयास करते हैं। हालांकि इन लोगों का दिमाग बहुत तेज होता है। ये हर बाजी को अपने तेज दिमाग से जीत जाते हैं।
मूलांक 4 का राहु से क्या है संबंध?
बता दें कि प्रत्येक ग्रह किसी न किसी नंबर का स्वामी है। छाया ग्रह राहु को मूलांक 4 का स्वामी माना जाता है। राहु को अप्रत्याशित परिणाम देने वाला ग्रह माना गया है। जिन लोगों के ऊपर राहु ग्रह की विशेष कृपा होती है, वो करियर, प्यार और आर्थिक स्थिति को लेकर कभी परेशान नहीं रहते हैं। अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 4 वालों के ऊपर राहु की विशेष कृपा रहती है। यदि ये लोग राहु को प्रसन्न करने के लिए नियमित कुछ उपाय करते हैं तो इन्हें राहु दोष का सामना नहीं करना पड़ता है।
मूलांक 4 के लोग किस क्षेत्र में बनाएं करियर?
मूलांक 4 के लोगों के लिए इंजीनियरिंग, हेल्थ, कानून और लेखन के क्षेत्र में करियर बनाना शुभ रहता है। इसके अलावा ये लोग अपना खुद का बिजनेस भी कर सकते हैं। अपनी मेहनत और तेज दिमाग से ये लोग कुछ ही समय में बिजनेस को ऊंचाइयों पर लेकर जाते हैं।
राहु को मजबूत करने के उपाय
- नियमित रूप से काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।
- शनिवार का व्रत रखें।
- शिव जी और देवी सरस्वती की पूजा करें।
- अपने आस-पास सफाई रखें।
ये भी पढ़ें- Buddha Purnima पर आस्था की डुबकी के लिए हरिद्वार में उमड़े श्रद्धालु, जानें स्नान का महत्व
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines