Ank Jyotish Shastra: अंक शास्त्र में जन्म तिथि की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़े कई सवालों के जवाब मिल सकते हैं। हालांकि हर एक अंक की अपनी खासियत है, जिसका अच्छा-खासा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 है।
सूर्य देव को मूलांक 1 का स्वामी माना जाता है। लेकिन मूलांक 1 की 1, 10, 19 और 28 जन्म तिथि पर चंद्र, मंगल और शनि ग्रह का भी खास प्रभाव पड़ता है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से ये ही बताने जा रहे हैं कि जन्म तिथि 1, 10, 19 और 28 में क्या अंतर है।
जन्म तिथि 1
किसी भी महीने की 1 तारीख पर जन्मे लोगों के ऊपर सूर्य ग्रह की खास कृपा रहती है क्योंकि ये इनके स्वामी हैं। ये लोग रचनात्मक होते हैं, जो हर समय पॉजिटिव रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव मिलनसार होता है। इसी कारण ये आसानी से लोगों के बीच घुल-मिल जाते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र की कृपा से इन 3 राशियों के रिश्ते में घुलेगी मिठास, कम होंगी दूरियां
जन्म तिथि 10
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 10 तारीख को हुआ है, उनके स्वामी सूर्य देव हैं। दरअसल, 1 नंबर का स्वामी सूर्य है। जबकि 0 को शून्य माना जाता है, जिसके ऊपर किसी एक ग्रह का खास प्रभाव नहीं पड़ता है। ये लोग काफी ईमानदार होते हैं और कभी कुछ ऐसा नहीं करते हैं, जिसके कारण किसी का दिल दुखे। माना जाता है इन लोगों का ये आखिरी जन्म होता है। इसके बाद इन्हें मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है।
जन्म तिथि 19
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 19 तारीख को हुआ है, उनके ऊपर सूर्य और मंगल दोनों ग्रह का खास प्रभाव पड़ता है। दरअसल, सूर्य को अंक 1 का स्वामी माना जाता है, जबकि 9 का स्वामी मंगल ग्रह है। इसलिए जन्म तिथि 19 वालों को सूर्य और मंगल दोनों ग्रह का समय-समय पर साथ मिलता है। इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है और ये काफी ताकतवर होते हैं। ये लोग आसानी से हार नहीं मानते हैं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।
जन्म तिथि 28
मूलांक 1 की 1, 10, 19 और 28 तारीखों में जन्म तिथि 28 वालों को सबसे ज्यादा ताकतवर माना जाता है। इन लोगों के सफल होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। चंद्र देव को जहां अंक 2 का स्वामी माना जाता है, वहीं 8 के स्वामी शनि देव हैं। ऐसे में इनके ऊपर चंद्र और शनि दोनों ग्रह का प्रभाव पड़ता है।
वहीं जब 2 और 8 को जोड़ेंगे तो उससे 10 अंक आएगा। शास्त्रों में सूर्य को अंक 1 का स्वामी माना जाता है, जिनका भी इन लोगों के ऊपर गहरा प्रभाव पड़ता है। ये लोग मेहनती होते हैं, जो हर हाल में अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। इसके अलावा इन लोगों का मन साफ होता है। ये अपने मन में कोई बात नहीं रखते हैं। यदि इन्हें कोई व्यक्ति अच्छा नहीं लगता है तो अपने मन को मारकर कभी भी ये उससे बातचीत नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र की कृपा से मेष समेत 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किया धनु राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
14 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines