कभी न कभी आपका उन लोगों से सामना जरूर हुआ होगा जो बोलने से पहले जरा-सा भी सोचते नहीं हैं। उनके दिमाग में जो आता है वो बोल देते हैं। इन लोगों की पर्सनैलिटी बोल्ड होती है और ये किसी से भी डरते नहीं हैं। हालांकि कई बार इन्हें अपने इस व्यवहार के कारण लोगों के ताने भी सुनने पड़ते हैं। अंक शास्त्र की मानें तो कुछ लोगों का स्वभाव जन्म से ही ऐसा होता है।
दरअसल, अंक शास्त्र में हर एक नंबर के महत्व और उसका व्यक्ति के जीवन पर कब और कैसे प्रभाव पड़ता है, उसके बारे में बताया गया है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग मुंहफट होते हैं। जो बिना डरे अपनी बात को लोगों के सामने रखते हैं और कभी किसी की झूठी तारीफ नहीं करते हैं।
ये लोग होते हैं मुंहफट!
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 22, 5, 14, 9, 26 या 17 तारीख को हुआ है, वो मुंहफट होते हैं। ये लोग जैसे होते हैं, वैसे ही लोगों के साथ बर्ताव करते हैं। न तो ये किसी की झूठी तारीफ करते हैं और न ही दिखावा करते हैं। ये लोग बिना डरे अपनी बात को लोगों के सामने रखते हैं और हमेशा सच का साथ देते हैं।
इसके अलावा इन लोगों की पर्सनैलिटी काफी बोल्ड होती है और ये आसानी से किसी की भी बातों में नहीं आते हैं। ये वो ही करते हैं जो इन्हें पसंद होता है।
कैसा होता है स्वभाव?
- 1- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1 है, वो काफी बोल्ड होते हैं। ये लोग अपनी बातों को मन में नहीं रखते हैं, बल्कि बिना झिझक के कहते हैं।
- 5 और 26- जिन लोगों की जन्म तिथि 5 या 26 है, वो दिमाग से तेज होते हैं। ये लोग अपनी बातों से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि इनका स्वभाव मजाकिया होता है।
- 9- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9 है, वो काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये लोग बिना डरे अपनी बातों को रखते हैं। इसी वजह से लोगों को इनका स्वभाव कई बार अच्छा नहीं लगता है।
- 14 और 17- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 14 या 17 है, वो निडर और दिमाग से तेज होते हैं। ये हमेशा लोगों का भला चाहते हैं और उनकी हित की बात ही करते हैं।
- 22- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 22 है, उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा होता है। इन लोगों को दिखावा करना पसंद नहीं होता है। इसके अलावा ये लोग कभी किसी की झूठी तारीफ नहीं करते हैं और न ही आसानी से किसी की बातों में आते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 day agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
2 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
3 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
5 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines