लव लाइफ में प्यार होना बेहद जरूरी है। प्रेम के बिना रिश्ता बेरंग हो जाता है और आए-दिन क्लेश होते हैं। अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे लोग प्यार के मामले में अनलकी रहते हैं। ये तो अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं, लेकिन कहीं न कहीं सामने वाले व्यक्ति से इन्हें वो सपोर्ट, प्यार और मान-सम्मान नहीं मिल पाता है जिसकी जरूरत होती है। ऐसे में आए-दिन झगड़े होते हैं और व्यक्ति परेशान ही रहता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों के प्रेम जीवन में प्यार से ज्यादा क्लेश रहता है।
7, 16 और 25
किसी भी माह की 7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों की लव लाइफ कुछ खास अच्छी नहीं रहती है। इन तारीखों पर जन्मे लोग आसानी से लोगों की बातों में आ जाते हैं, जिसके कारण ये अपना ही रिश्ता खराब कर देते हैं।
ये भी पढ़ें- वैशाख अमावस्या पर सूर्य जैसी चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, शुक्र के नक्षत्र में गोचर करेंगे ‘ग्रहों के राजा’
8, 13, 17, 19 और 26
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 8, 13, 17, 19 या 26 तारीख पर हुआ है, उनके ऊपर कहीं न कहीं पुराने जन्म का कर्ज होता है जिसके कारण इन्हें लव लाइफ में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इनके प्रेम जीवन में प्यार से ज्यादा क्लेश रहता है। इसके अलावा इन लोगों का दिल भी कई बार टूटता है।
15 और 24
किसी भी माह की 15 और 24 तारीख पर जन्मे लोग दिल के साफ होते हैं। ये अपने हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं। छल-कपट करना इन्हें बिल्कुल भी नहीं आता है। लेकिन इस बात की संभावना ज्यादा होती है कि शादी के बाद इन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा इनकी लव लाइफ में कभी शांति नहीं रहती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
21 mins agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines