आज के समय में हर एक व्यक्ति किसी न किसी कारण परेशान है। जहां कुछ लोग पैसे कमाने के लिए इधर-उधर घूम रहे हैं, तो कुछ गृह क्लेश, खराब सेहत, शादी न होना और बच्चा न होना आदि समस्याओं से त्रस्त हैं। हालांकि हर समस्या से बाहर निकला जा सकता है। शास्त्रों में जीवन से जुड़ी अधिकतर समस्याओं के समाधान बताए गए हैं।
आज हम आपको प्रत्येक जन्म तिथि से जुड़े उन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को अपनी अधिकतर समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं जीवन को सफल बनाने के अचूक उपायों के बारे में।
1, 10, 19 और 28
किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख के लोगों को यदि जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना है, तो उन्हें रोजाना सूर्य देव को तांबे के लौटे से जल देना चाहिए। इसी के साथ रोजाना अपने पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलेंगे, तो अच्छा रहेगा।
2, 11, 20 और 29
किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख पर जन्मे लोगों को रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा यदि आप अपनी मां का आशीर्वाद लेकर घर से निकलेंगे, तो आपको हर काम में सफलता मिल सकती है।
3, 12, 21 और 30
यदि आपका जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो रोजाना “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र का जाप करें। इससे आपके घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा और जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: धृति-शूल योग के प्रभाव से 3 राशियों की लाइफ में बढ़ेगी टेंशन, 1 का टूट सकता है रिश्ता!
4, 13, 22 और 31
यदि आपका जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो आपको रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे आपके जीवन में चल रही परेशानियां कम होंगी और भाग्य मजबूत होगा।
5, 14 और 23
किसी भी महीने की 5, 14 और 23 तारीख पर जन्मे लोगों को रोजाना ‘ॐ गण गणपतये नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इसी के साथ गाय को हरा चारा खिलाना भी शुभ रहेगा।
6, 15 और 24
यदि आपका जन्म किसी भी माह की 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, तो आपको रोजाना लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसी के साथ हर शुक्रवार को धन की देवी मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
7, 16 और 25
किसी भी माह की 7, 16 और 25 तारीख पर जन्मे लोगों को रोजाना 10 से 15 मिनट ध्यान लगाना चाहिए। इसी के साथ कुत्ते को रोजाना कुछ न कुछ खिलाएं।
8, 17 और 26
यदि आपका जन्म किसी भी माह की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, तो आपको रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और जितना संभव हो उतनी लोगों की मदद करें।
9, 18 और 27
किसी भी माह की 9, 18 और 27 तारीख पर जन्मे लोगों को रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। पाठ के अलावा जितना ज्यादा आप राम नाम का जाप करेंगे, उतना आपके लिए अच्छा होगा। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी और आप मन लगाकर अपना काम कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2025: अप्रैल में इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें! गुरु के नक्षत्र में बुध करेंगे गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
15 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
23 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines