Numerology: अंक शास्त्र में जन्म तिथि के हिसाब से भविष्यवाणी की जाती है। जीवन में चल रहे संघर्ष और सफलता को हासिल करने के लिए क्या करना सही है? ये भी मूलांक से जाना जा सकता है। जन्म तिथि की गणना से व्यक्ति अपने मूलांक के बारे में पता लग सकता है। ऐसे में आप जान सकते हैं कि आपके मूलांक या जन्मतिथि के हिसाब से किस मूलांक के लोग बेस्ट लाइफ पार्टनर बनने के योग्य हैं।
अंक शास्त्र में ग्रह और मूलांक का खास संबंध बताया जाता है। इसके आधार पर ये भी पता लगाया जा सकता है कि किस मूलांक वालों के लिए कौन से मूलांक या जन्मतिथि वाले एक अच्छे जीवनसाथी बन सकते हैं। अगर आपकी जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31 है तो आप जान सकते हैं कि आपके लिए किस जन्म तारीख या मूलांक वाले लोग बेस्ट पार्टनर बन सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
4 मूलांक वालों के लिए कौन सी जन्मतिथि वाले पार्टनर बेस्ट?
अंक शास्त्र के अनुसार 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के स्वामी ग्रह राहु हैं। इस मूलांक वालों के लिए 1 मूलांक के पार्टनर एक अच्छे जीवनसाथी बन सकते हैं। मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य हैं जो महत्वाकांक्षा, आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक हैं। रिश्ते को बेहतर तरीके से निभाने और जीवनसाथी का साथ निभाने के दोनों की जोड़ी जानी जा सकती है। 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म हुआ है तो आपका मूलांक 1 है।
मूलांक 4 और मूलांक 6 वालों की जोड़ी
6, 15 और 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शुक्र है, जिन्हें धन-वैभव, सौंदर्य, प्रेम और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 4 और मूलांक 6 वाले एक दूसरे के साथ एक खुशहाल जीवन बिता सकते हैं। मूलांक 4 वाले अनुशासनप्रिय और मेहनती लोगों में से होते हैं। जबकि, मूलांक 6 के लोग रोमांटिक और सौम्य होते हैं।
ये भी पढ़ें- Numerology: प्यार दिखाने में माहिर होते हैं इन जन्म तारीख के लोग! शादी के बाद बदल देते हैं पार्टनर की लव लाइफ
मूलांक 4 और मूलांक 8 वालों की जोड़ी
मूलांक 8 वालों की जन्म तिथि- 8, 17 और 26 होती है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह शनि हैं जिन्हें परिश्रम और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। अगर मूलांक 8 और मूलांक 4 वाले शादी करते हैं तो दोनों के बीच आध्यात्मिक और मानसिक संबंध बन सकता है। दोनों ही लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जाने जाते हैं। दोनों मिलकर हर कार्य में सफल हो सकते हैं।
मूलांक 4 और मूलांक 4
वहीं, अगर मूलांक 4 वाले मूलांक 4 वाले से ही शादी करते हैं तो दोनों पार्टनर स्थिर और मजबूती के जीवन जी सकेंगे। एक दूसरे को समझ पाएंगे। हर कार्य में सफल रहेंगे। दोनों ही एक दूसरे के लिए ईमानदार रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
15 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
15 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
18 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines