Numerology Mulank 1 Career: अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव होते हैं. इन लोगों के जीवन पर सूर्य ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है. वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य को साहस, नेतृत्व क्षमता और जीवन शक्ति का प्रतीक मानते हैं.
सूर्य के प्रभाव से समाज में मान-सम्मान, यश, उच्च पद और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है. लोग अक्सर अपने करियर को लेकर चिंतित रहते हैं. ऐसे में मूलांक के अनुसार, जानकर अपना करियर चुन सकते हैं. मूलांक 1 वालों के लिए किन क्षेत्र में करियर बनना अच्छा होता है, आइये जानते हैं. आप अंक ज्योतिष के अनुसार, करियर चुनकर जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Garuda Purana: जीवन संवार देंगी गरुड़ पुराण में बताई ये 5 आदतें, धनवान बनने के लिए आज ही अपनाएं
मूलांक 1 के लिए बेस्ट करियर
प्रशासन, सरकारी सेवा और राजनीति – मूलांक 1 वालों में सूर्य के प्रभाव से नेतृत्व क्षमता बहुत ही अच्छी होती हैं. इन लोगों को प्रशासन, सरकारी सेवाओं में और राजनीति में अच्छी सफलता मिलती है. प्रशासनिक सेवाएं जैसे आईपीएस और आईएएस उच्च पद को करियर विकल्प बना सकते हैं.
बिजनेस, स्टार्टअप और नौकरी – अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 के लोगों को बिजनेस में अच्छी सफलता मिलती है. यह लोग अपना स्टार्टअप कर इसमें आगे बढ़ते हैं. इन्हें इससे फायदा होगा. नौकरी में मैनेजर और टीम लीडर के पद पर अच्छा काम करते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: दिल से दोस्ती निभाते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, बनते हैं सच्चे मित्र की परिभाषा
मीडिया, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी – मूलांक 1 के लोगों को मीडिया के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलती है. एंकर, एडिटर और डिजिटल मिडिया में यह अच्छा काम करते हैं. इसके साथ ही इंजीनियरिंग की लाइन में अच्छा नाम कमाते हैं. इन्हें टेक्नोलॉजी जैसे मैकेनिकल क्षेत्र में सफलता मिलती है.
मोटिवेशनल स्पीकर और शिक्षक – यह लोग मोटिवेशनल स्पीकिंग में बहुत ही अच्छे होते हैं. यह अच्छे शिक्षक बनते हैं. यह लोग आत्मविश्वास होते हैं और इन लोगों में बोलने की अच्छी कला होती है.
ये भी पढ़ें – Hast Rekha Shastra: हथेली पर इस जगह का उभरा होना देता है करियर में सफलता, जानिए कैसा है आपका भविष्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
9 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines