Numerology: अंक ज्योतिष में मूलांक का खास महत्व बताया गया है जो व्यक्ति के बारे में काफी कुछ बता सकता है। राशि के माध्यम से जैसे व्यक्ति के अच्छे और बुरे के बारे में जाना जा सकता है। ठीक वैसे ही अंक ज्योतिष में जन्म तिथि की गणना से निकाले गए मूलांक भविष्य के बारे में बताते हैं। अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 मूलांक वालों के प्रिय अंक बताए गए हैं। जबकि, किस मूलांक के लिए कौन से नंबर वाले दुश्मन होते है, इसका भी जिक्र किया गया है। आज हम आपको मूलांक अनुसार बताने जा रहे हैं कि किस मूलांक के लिए कौन अंक दुश्मन होता है? ये ड्राइवर नंबर और कंडक्टर नंबर हो सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
कैसे जाने जन्मतिथि से मूलांक?
1 से लेकर 31 जन्मतिथि का मूलांक अलग-अलग होता है जो दो अंकों को जोड़कर निकाला जाता है। उदाहरण के लिए 10 तारीख का मूलांक 1 होता है जिसे 1 + 0 = 1 से निकाला जाता है। दूसरा उदाहरण- 14 जन्मतिथि का मूलांक पता करने के लिए 1 + 4 = 5 है। 14 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है।
क्या है ड्राइवर और कंडक्टर नंबर?
अंक शास्त्र के अनुसार ड्राइवर अंक को जानने के लिए जन्म तिथि की गणना करनी होती है। उदाहरण के लिए 14 तारीख को जन्म लोगों का ड्राइवर 1 + 4 = 5 होगा। जबकि, कंडक्टर नंबर जानने के लिए जन्म तिथि, महीना और वर्ष की गणना करनी होती है। उदाहरण के लिए 14/06/1996 को जन्मे लोग का कंडक्टर अंक- 1 + 4 + 0 + 6 + 1 + 9 + 9 + 6 = 3 + 6 = 8 होगा।
मूलांक 1
अंक शास्त्र के अनुसार 1, 10, 19, 28 जन्म तिथि वालों का मूलांक 1 होता है। इनका दुश्मन नंबर 8 होता है जो चाहे ड्राइवर नंबर और कंडक्टर नंबर हो।
मूलांक 2
2 तारीख, 11 तारीख, 20 तारीख और 29 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इनका दुश्मन नंबर 4, 6, 8 और 9 है। मूलांक 2 वालों के लिए ये ड्राइवर और कंडक्टर नंबर दुश्मन होते हैं।
मूलांक 3
3 तारीख, 12 तारीख, 21 तारीख और 30 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इनका दुश्मन नंबर 6 है। मूलांक 3 वालों के लिए ये ड्राइवर और कंडक्टर नंबर 6 दुश्मन होता है।
मूलांक 4
4 तारीख, 13 तारीख, 22 तारीख और 31 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इनका दुश्मन नंबर 9, 2, 4 और 8 है। मूलांक 3 वालों के लिए ये ड्राइवर और कंडक्टर नंबर 9, 2, 4 और 8 दुश्मन होता है।
मूलांक 5
5 तारीख, 14 तारीख और 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इन लोगों का ड्राइवर और कंडक्टर, कोई भी नंबर दुश्मन नहीं होता है।
मूलांक 6
6 तारीख, 15 तारीख और 24 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इनका दुश्मन नंबर 3 और 9 है। ये नंबर ड्राइवर और कंडक्टर दोनों हो सकते हैं या दोनों में से कोई एक भी हो सकता है।
मूलांक 7
7 तारीख, 16 तारीख और 25 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इन लोगों का ड्राइवर और कंडक्टर, कोई भी नंबर दुश्मन नहीं होता है।
मूलांक 8
8 तारीख, 17 तारीख और 26 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इनका दुश्मन नंबर 1, 2, 9, 4 और 8 है। मूलांक 8 वालों के लिए ये ड्राइवर और कंडक्टर नंबर 1, 2, 9, 4 और 8 दुश्मन होता है।
मूलांक 9
9 तारीख, 18 तारीख और 27 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। इनका दुश्मन नंबर 16, 4, 2 और 8 है। मूलांक 9 वालों के लिए ये ड्राइवर और कंडक्टर नंबर 6, 4, 2 और 8 दुश्मन होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines