November Grah Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन खास महत्व रखता है। वैसे तो सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर एक राशि से दूसरी में परिवर्तन करते हैं, लेकिन जब कई ग्रह एक साथ आते हैं तो ग्रहों की युति से कई संयोग बनते हैं। ग्रहों के युति योग का शुभ प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, नवंबर माह ग्रह-गोचर की दृष्टि से बेहद अहम है। दरअसल इस महीने में सूर्य, बुध, शुक्र और शनि की चाल बदलने वाली है। इस क्रम में सबसे पहले शुक्र देव 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे। इसके ठीक अगले दिन शनि देव कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसके बाद 6 नवंबर को बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। फिर 17 नवंबर को सूर्य देव भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 27 नवंबर को बुध देव एक बार फिर चाल बदलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में नवंबर महीने में चार प्रमुख ग्रहों का गोचर कुछ राशियों के लिए भाग्यवर्धक और लाभकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं नवंबर माह ग्रह-गोचर की दृष्टि से किन राशियों के लिए शुभ और मंगलकारी है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर में होने वाले ग्रहों का गोचर शुभ साबित होगा। दरअसल इस दौरान शुभ ग्रहों की कृपा से नौकरी में विशेष आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। आलस्य परेशान कर सकता है। मन में नकारात्मक भाव रहेगा। बिजनेस में उन्नति होगी।
वृषभ राशि
कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान ग्रहों के प्रभाव से कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा। व्यापार करने वालों को इस दौरान खूब मुनाफा प्राप्त होगा। किसी साथी से अचानक धन लाभ हो सकता है।
सिंह राशि
चार ग्रहों का गोचर सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में कार्यस्थल पर माहौल अनुकूल रहेगा। अधिकारी कार्यों की प्रशंसा करेंगे। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस में आर्थिक स्थिति सदृढ़ होगी। पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। कठिन मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
यह भी पढ़ें: कार्तिक मास में भूलकर भी न करें तुलसी से जुड़ी 5 गलतियां, अच्छी कमाई के बावजूद भी नहीं टिकेगा पैसा!
कन्या राशि
मानसिक शांति रहेगी। साथ ही इस दौरान कार्यों स्थिरता बनी रहेगी। बिजनेस में जो भी निवेश करेंगे, उसका अच्छा रिटर्न मिलेगा। मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। इस दौरा आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगाी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। यात्रा का योग बनेगा जो आर्थिक लाभ की दृष्टि से शुभ रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
परिवार में भाई-बहनों का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर कार्यों में धैर्य रखेंग तो उसका दीर्घकालिक लाभ होगा। नौकरी के लिए इच्छुल लोगों को अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद के कार्यों से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। आकस्मिक धन लाभ के भी योग हैं।
मकर राशि
कार्यस्थल पर स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। मानसिक शांति बनी रहेगी और सेहत में सुधार होगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन में शांति और खुशहाली बनी रहेगी। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग बनेगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति अनुकूल रहेगी। निवेश से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यात्रा योग से धन लाभ हो सकता है। ग्रहों की शुभ दृष्टि से बिगड़े हुए काम भी बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: आज से शुरू हो जाएंगे 9 राशियों के अच्छे दिन, पूरे सप्ताह होगी जमकर होगी कारोबार में उन्नति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 hr agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines