November Grah Gochar: ज्योतिषीय दृष्टिकोण से नवंबर 2023 बेहद खास रहने वाला है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि इस महीने राहु-केतु, शुक्र और शनि जैसे प्रमुख ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे। ऐसे में ग्रहों की चाल का सीधा असर सभी 12 राशियों के जीवन, कारोबार, सेहत और नौकरी पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, 30 अक्टूबर को राहु-केतु अपनी चाल बदलेंगे। इसके बाद नवंबर महीने की शुरुआत में धन के कारक ग्रह शुभ भी अपनी राशि बदलेंगे। फिर 4 नवंबर को शनि देव मार्गी हो जाएंगे। ऐसे में इन सभी ग्रहों का राशि परिवर्तन 4 राशि वालों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि ये सभी ग्रह किन राशियों को लाभ पहुंचाएंगे।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के लिए नवंबर महीना बेहद लकी साबित होगा। दरअसल ग्रहों की चाल का असर मेष राशि पर देखने को मिलेगा। बिजनेस में खास उन्नति होगी। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव करना चाहत हैं, उनके लिए यह समय शुभ रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें शनि की कृपा से पदोन्नति मिल सकती है। इस दौरान ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें: Sharad Purnima 2023: शरद पूर्णिमा पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, बसरेगा पैसा
वृषभ राशि
नवंबर महीने में वृषभ राशि के जातकों का भाग्योदय होने वाला है। दरअसल महीने शुभ ग्रहों की कृपा प्राप्त होगी। जिसमें से शनि की कृपा बेहद खास मानी जा रही है। दरअसल शनि देव की कृपा से नौकरी में मनचाही सैलरी मिल सकती है। जो जातक नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा में हैं, उन्हें इस दौरान विशेष लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा जो जातक बिजनेस में हैं, उन्हें शुभ ग्रहों की कृपा से जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। आमदनी बढ़ेगी और खर्च पर बहुत हद तक नियंत्रण भी कर पाएंगे। भौतिक संसाधन बढ़ेंगे।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वालों के लिए नवंबर का महीना मंगलकारी साबित होगा। इस दौरान बिजनेस में जो भी पैसे बकाए हैं, उसकी प्राप्ति होगी। कार्यों को लेकर विदेश यात्रा कर सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ होगा। इस दौरान ग्रहों की कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली बनी रहेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ का भी योग बनेंगे।
कुंभ राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, कुंभ राशि वालों के लिए नवंबर का महीना बेहद लकी साबित होगा। ग्रहों की कृपा के साथ-साथ इस दौरा किस्मत का भी भरपूर साथ मिलेगा। इस दौरान जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में जमकर आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे।
यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2023: घटस्थापना मुहूर्त और पूजन सामग्री, जिसके बिना अधूरी है मां दुर्गा की पूजा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 hrs agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
4 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines