Nostradamus 2026 Predictions: 2026 के लिए नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां, नए साल में होंगे भयानक हादसे, मानवता पर मंडराया ये खतरा

Nostradamus 2026 Predictions: जैसे-जैसे 2026 नजदीक आ रहा है, लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि नया साल मानवता के लिए क्या लेकर आएगा? ऐसे में लोग नास्त्रेदमस की रहस्यमयी भविष्यवाणियों में से 2026 के लिए अनेक कयास लगा रहे है, जिसमें से कई बेहद भयानक हैं। जानिए नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां क्या हैं?

Nostradamus 2026 predictions Honey bee
विज्ञापन

Nostradamus 2026 Predictions: जैसे-जैसे साल 2026 करीब आ रहा है, लोग यह जानने में उत्सुक हैं कि नया साल हमारे लिए क्या लेकर आएगा। विश्व प्रसिद्ध भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस और बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां हमेशा चर्चा में रहती हैं. नास्त्रेदमस ने 1555 में अपनी किताब Les Propheties में कई कविताएं यानी पोएम लिखीं, जिन्हें लोग आज भी अलग-अलग घटनाओं से जोड़कर देखते हैं. लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि नास्त्रेदमस ने सीधे साल 2026 का नाम नहीं लिया. फिर भी, कुछ लोग उनके पोएम के अंशों को साल 2026 से जोड़कर देखने लगे हैं. आइए जानते हैं, नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां क्या हैं, जिनके बारे में लोग थोड़े चिंतित हैं?

होगा मधुमक्खियों का भयानक हमला

नास्त्रेदमस की एक कविता में ‘मधुमक्खियों का बड़ा झुंड आएगा जिससे रात काली हो जाएगी’ लिखा है. यह सुनकर डरावना लगता है, लेकिन जानकार बताते हैं कि इसका मतलब सच में मधुमक्खियों के हमले से नहीं है.

विज्ञापन

मधुमक्खियों को कई संस्कृतियों में सत्ता और शक्ति का प्रतीक माना गया है. मिस्र और नेपोलियन के समय में भी मधुमक्खियों का चिन्ह महत्वपूर्ण था. इसलिए कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह भविष्यवाणी राजनीतिक बदलाव या किसी बड़े नेता की जीत का संकेत हो सकती है.

‘टिचिनो’ में खतरे की चेतावनी

नास्त्रेदमस ने स्विट्ज़रलैंड के दक्षिणी क्षेत्र टिचिनो (Ticino) के बारे में भी चेतावनी दी थी. उनकी कविता में कहा गया है कि यह शहर खून से भर जाएगा. टिचिनो प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है. यहां झीलें, जंगल और ग्लेशियर हैं। यह शहर क्यों भविष्यवाणी में आया, इसे कोई निश्चित रूप से नहीं कह सकता है. लेकिन यह चेतावनी इस ओर इशारा करती है कि प्राकृतिक आपदाएं या राजनीतिक तनाव कहीं भी गहरा असर डाल सकते हैं.

विज्ञापन

7 महीने तक चलेगा भीषण युद्ध?

2026 के लिए एक और भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने आने वाले साल में एक बड़े युद्ध का संकेत दिया है. कहा जा रहा है कि यह युद्ध विश्व की प्रमुख ताकतों के बीच हो सकता है और सात महीने तक चल सकता है. कुछ विशेषज्ञ इसे बढ़ते वैश्विक तनाव से जोड़ते हैं. कुछ लोग मानवता पर खतरे के रूप में इसे तीसरे विश्व युद्ध की झलक भी मानते हैं. हालांकि, वास्तविकता यह है कि भविष्यवाणियां हमेशा प्रतीकात्मक होती हैं। यह जरूरी नहीं कि हर शब्द सच में पूरी तरह से पूरा हो.

आशा की किरण भी है

हालांकि नास्त्रेदमस की ये भविष्यवाणियां डरावनी लग सकती हैं, नास्त्रेदमस ने उम्मीद की बात भी कही है. उनका कुछ लिखा मानना है कि मुश्किल समय के बाद मानवता के लिए नई शुरुआत हो सकती है. हर संकट के बाद इंसान नई राह खोजता है। इसलिए इन भविष्यवाणियों को डर के बजाय चेतावनी और सीख के रूप में लेना बेहतर है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ