North Direction Vastu: वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को सुख-समृद्धि के लिए खास माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर का वास होता है। इसलिए वास्तु शास्त्र के जानकार इस दिशा को हमेशा साफ रखने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही कुछ पौधे भी सुख-समृ्द्धि के लिए खास माने गए हैं. ऐसे में घर की उत्तर दिशा में इन पौधों को लगाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है। आइए वास्तु शास्त्र के अनुसार जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में किन पौधों को लगाना शुभ है।
मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है। इसलिए इसे घर में लगाते वक्त बेहस सावधानी बरती जाती है। वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर में उत्तर दिशा की ओर किसी नीले रंग की बोतल या गमले में मनी प्लांट लगाएं। ध्यान रहे, मनी प्लांट की बेल का नीचे की ओर लटकना शुभ नहीं माना गया है।
यह भी पढ़ें: Garuda Purana Tips: मृत व्यक्ति की इन 3 चीजों का भूलकर भी ना करें इस्तेमाल, वरना हो सकता है अनर्थ!
तुलसी
सनातन धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। दरअसल मान्यता है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में घर के अंदर उत्तर दिशा में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की स्थिति सुधरती है। साथ ही रुके हुए काम बनते हैं।
केले का पेड़
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में केले का पेड़ लगाने और गुरुवार के दिन इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा गुरुवार के दिन इसके नीचे शुद्ध घी का दीया जलाने से भाग्योदय होता है। साथ ही साथ जीवने के तमाम कष्टों का निवारण होता है। ध्यान रहे घर के अंदर या बाहर यह पौधा मुरझाया हुआ ना रहे। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
बांस
वास्तु एक्सपर्ट के मुताबिक, घर में बांस का पौधा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस पौधे को घर में उत्तर दिशा की ओर रख सकते हैं। यह पौधा घर के लिए लकी चार्म का काम करता है। जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
यह भी पढ़ें: 7 जन्मों की गरीबी को भी झटके में दूर कर देती हैं मां लक्ष्मी, बस कर लें ये 1 काम; हो जाएंगे अमीर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
20 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines