Nirjala Ekadashi Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, निर्जला एकादशी की तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी को भीमसेनी एकादशी और पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि पांडवों में भीम ने निर्जला एकादशी का व्रत किया था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन व्रत रखने से मोक्ष की प्राप्त होती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि निर्जला एकादशी के दिन राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोग एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करें। साथ ही सात अनाज का दान भी कर सकते हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोग निर्जला एकादशी के दिन सफेद अन्न का दान कर सकते हैं। साथ ही दिन चीनी का भी करना शुभ होता है। मान्यता है कि दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोग इस दिन हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करें। साथ ही बांसुरी भी अर्पित करें। मान्यता ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
कर्क राशि
निर्जला एकादशी के दिन कर्क राशि वाले लोग भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए खीर का भोग अर्पित करें। मान्यता है कि खीर का भोग अर्पित करने से घर में खुशियां आती हैं साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति भी मिलती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले लोग एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित कर सकते हैं। इसके साथ ही पीले रंग का वस्त्र भी धारण करें। मान्यता है कि निर्जला एकादशी के दिन पीले रंग का वस्त्र पहनने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।
कन्या राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कन्या राशि वाले लोग निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए सफेद मिठाई के साथ केसर अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही तुलसी का पत्ता भी अर्पित करें। मान्यता है कि जो लोग निर्जला एकादशी के दिन सफेद मिष्ठान का भोग अर्पित करते हैं उन्हें आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। साथ ही घर में सुख-शांति मिलती है।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोग निर्जला एकादशी के दिन जौ का सत्तू का दान करें। मान्यता है कि जौ का सत्तू का दान करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, निर्जला एकादशी के दिन वृश्चिक राशि वाले लोग गुड़ का दान करें। मान्यता है कि गुड़ का दान करने से नौकरी-कारोबार में सफलता मिलती है।
धनु राशि
धनु राशि वाले लोग निर्जला एकादशी दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें। साथ ही पीले फल का भी दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होते हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोग निर्जला एकादशी के दिन श्री हरी भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इलायची और दही का भोग लगाएं। मान्यता है कि दही और इलायची का भोग अर्पित करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
कुंभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोग निर्जला एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही इस दिन काले तिल को बहते हुए जल में प्रवाहित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सारी परेशानियों से मुक्ति मिल जाती हैं।
मीन राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मीन राशि वाले लोगों को निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु को नारियल और मिश्री का भोग अर्पित करें। साथ ही किसी गरीब को वस्त्र और फल का दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल जाती है।
यह भी पढ़ें- पति की तरक्की के लिए सुहागिन महिलाएं जरूर अपनाएं ये 7 नियम
यह भी पढ़ें- अगले 35 दिनों में मंगल का होगा महागोचर, 5 राशियों के जीवन में मचेगा धमाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
11 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines