हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

निर्जला एकादशी पर अपनी राशि अनुसार करें ये उपाय, लाइफ बन जाएगी

विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2023: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी (निर्जला एकादशी) इस बार 31 मई 2023 (बुधवार) को है। इस एकादशी को सभी एकादशियों में सर्वोत्तम माना गया है। यदि आप भी अपनी राशि अनुसार उपाय करेंगे तो निश्चित रूप से आपका भाग्य चमक उठेगा। पंडित सुरेश पांडेय से जानिए कि निर्जला एकादशी पर आपको अपनी राशि अनुसार कौनसे उपाय करने चाहिए।

यह भी पढ़ें: बहुत कठिन होता है निर्जला एकादशी का व्रत, पूरा करने पर भगवान विष्णु देंगे मनचाहा वरदान!

मेष से मीन राशि तक के लिए हैं ये उपाय (Nirjala Ekadashi 2023)

  • मेष राशि: शुद्ध घी में सिंदूर मिलाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं। गेहूं, गुड़, लाल कपड़ा, सात तरह का अनाज दान करें।
  • वृषभ राशि: भगवान कृष्ण के सामने माखन-मिश्री का भोग लगाएं। इत्र, सफेद कपड़े, शक्कर किसी नेत्रहीन व्यक्ति को दान करें।
  • मिथुन राशि: भगवान विष्णु को मिश्री का भोग लगाएं। गाय को पालक खिलाएं, चिड़ियों को दाना डालें।
  • कर्क राशि: हल्दी दूध में डालकर भगवान विष्णु को अर्पित करें। चांदी का चंद्रमा, धार्मिक पुस्तक, अन्न और कपड़े दान करें।
  • सिंह राशि: भगवान विष्णु को गुड़ का भोग लगाएं। किसी धर्म स्थान में पंखे लगवाएं, जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
  • कन्या राशि: भगवान विष्णु को तुलसी दल की माला अर्पित करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • तुला राशि: श्रीहरि की प्रतिमा पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाकर गंगाजल से उनका अभिषेक करें। चांदी, स्टील के बर्तन, अन्न, मिठाई और जल का दान करें।
  • वृश्चिक राशि: दही में मिश्री मिलाकर भगवान राम को भोग लगाएं। गेहूं या गुड़ दान करें।
  • धनु राशि: भगवान विष्णु को चने की दाल का भोग लगाएं। धार्मिक पुस्तक, कलम, अन्न, कपड़े, केसर वाला ठंडा दूध दान करें।
  • मकर राशि: भगवान विष्णु को पान के पत्ते पर लौंग और इलायची रखकर भोग लगाएं। छायादार पौधे आज के दिन लगाने से बहुत लाभ मिलेगा।
  • कुंभ राशि: भगवान विष्णु को नारियल और मिश्री भोग लगाएं। जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करें।
  • मीन राशि: भगवान विष्णु को केसर का तिलक लगाएं। धार्मिक पुस्तकें, छाता, अन्न, राहगीरों को मीठा और जल का दान करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola