New Year 2026 Rashifal: ज्योतिषीय दृष्टि से नए साल का पहला दिन बहुत ही खास रहने वाला है. इस दिन चतुर्ग्रही योग में नए साल का सूर्योदय होगा. इससे राशियों के जीवन में बदलाव आएगा. ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो धनु राशि में चार ग्रहों के होने से चतुर्ग्रही योग बनेगा. यह 3 राशियों के लिए किस्मत चमकाने वाला होगा और इसके साथ ही आपको कुछ सावधान बरतनी होगी. बता दें कि, 1 जनवरी 2026 को धनु राशि में ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि के दाता बुध, साहस के कारक मंगल और मन के कारक चंद्रमा विराजमान रहेंगे.
इन 3 राशियों को मिलेगा महालाभ
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए इस शुभ संयोग से विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं. मेष राशि वालों को पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति के लिए समय गोल्डन रहने वाला है. निवेश से लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. चतुर्ग्रही योग के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए तांबे के लोटे से सूर्य को जल अर्पित करें.
ये भी पढ़ें – Numerology: जन्म तारीख से जानें 2026 में कौन सा उपाय करेगा बेड़ा पार? बनेंगे तरक्की के योग
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आपको शिक्ष और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. रिश्ते मधुर बने रहेंगे और शादी योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं.आप नियमित पूजा पाठ करें इससे आपका समय अच्छा बीतेगा.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आपके सरकारी और अटके हुए काम पूरे होंगे. नई नौकरी मिल सकती है और व्यापार में आपको लाभ मिलेगा. आप सूर्य को जल अर्पित करें और पूजा-पाठ करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
10 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
18 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines