Lucky Zodiac Sign: रवि-शुभ और शुक्ल योग से हुई नए साल की शुरुआत, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

New Year 2026 Rashifal: साल 2025 के समाप्त होते ही 2026 की शुरुआत हो गई है. नए साल के पहले दिन शुभ योग में चंद्र गोचर हो गया है, जिसके बाद शुक्ल योग और रवि योग का निर्माण होगा. पंचांग के अनुसार, ये तीन योग कई राशियों के लिए अच्छे रहेंगे. चलिए जानते हैं किन लोगों के जीवन में शुभ योग, शुक्ल योग और रवि योग के सकारात्मक प्रभाव से स्थिरता आएगी.

New Year 2026 Rashifal

Credit- News24 Graphics

New Year 2026 Rashifal: नए साल 2026 की शानदार शुरुआत हो गई है. ज्योतिष दृष्टि से देखें तो इस साल का पहला दिन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि सुबह-सुबह जहां चंद्र ग्रह का गोचर हो गया है, वहीं दूसरी तरफ दिनभर तीन शुभ योग बन रहे हैं. पहला योग ‘शुभ’ प्रात: काल से लेकर शाम में करीब पांच बजे तक रहेगा. शुभ योग के बाद ‘शुक्ल’ योग का आरंभ होगा, जो दिन के अंत तक रहने वाला है. हालांकि, इस बीच रात में 11 बजे के आसपास ‘रवि’ योग का आरंभ होगा, जो नए साल के दूसरे दिन तक रहने वाला है.

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के मुताबिक, शुभ योग, शुक्ल योग और रवि योग के सकारात्मक प्रभाव से आज यानी नए साल के पहले दिन से कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है. चलिए जानते हैं ये साल किन तीन राशियों के लिए 2025 के मुकाबले बहुत ही बढ़िया रहेगा.

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए नया साल 2026 आनंददायक रहेगा. जहां एक तरफ आपका कामकाज अच्छा चलेगा, वहीं दूसरी तरफ आपको अपने रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा. इसके अलावा इस वर्ष आपको किसी बड़े आर्थिक संकट का भी सामना नहीं करना पड़ेगा. किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए आज का दिन और आने वाला समय मेष राशि वालों के लिए हितकारी साबित होगा.

विज्ञापन

मिथुन राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा मिथुन राशि वालों के सितारे भी नए साल 2026 में बुलंदियों पर रहेंगे. आपको आर्थिक लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे. इसके अलावा कामकाज में स्थिरता आएगी. रिलेशनशिप की बात करें तो उसे लेकर आप चिंता मुक्त रहेंगे. उम्मीद है कि नए साल में युवाओं की कोई इच्छा पूरी होगी.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शुभ योग, शुक्ल योग और रवि योग का बनना नए साल 2026 के पहले दिन अच्छा रहेगा. दिन खत्म होने से पहले आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा, जिस कारण आप कई दिनों तक खुश रहेंगे. इसके अलावा जीवनसाथी से मनचाही चीज गिफ्ट में मिल सकती है. कामकाजी लोगों को शहर से बाहर काम करने का अवसर मिलेगा, जिससे अच्छा-खासा आर्थिक लाभ होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ