New Year 2025: साल 2024 का आखिरी माह दिसंबर चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही नए साल 2025 का आरंभ हो जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इस बार कुछ लोगों के लिए ये साल अच्छा नहीं रखेगा। खासतौर पर लव के मामले में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं साल 2025 में नवग्रहों में से किस एक ग्रह का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।
2025 में किस ग्रह का राज होगा?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में मंगल का राज होगा। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। इसके अलावा मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि, रक्त, ऊर्जा, भाई, सेना, शौर्य और युद्ध आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है। पंचांग के मुताबिक, 2025 में मंगल ग्रह वक्री चाल चलेंगे, जिसका असर समय-समय पर 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 12 फरवरी से पहले 3 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, घर-कार का सपना होगा पूरा!
लोगों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
आमतौर पर 2025 में मंगल का गहरा नकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान सबसे ज्यादा लड़ाई-झगड़े होंगे। पड़ोसी-पड़ोसी, भाई-भाई, बहन-बहन, पति-पत्नी और सास-बहू के बीच अनबन होती रहेगी। 50 से 55 उम्र के जातकों का तलाक हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तीसरे व्यक्ति के आने के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका ब्रेकअप होने की संभावना भी सबसे ज्यादा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में लोगों के अंदर सहनशक्ति की कमी आएगी, जिसकी वजह से गुस्सा बढ़ेगा। ऐसे में लोग गलत फैसले लेंगे। कई लोग जल्दबाजी में नौकरी छोड़ देंगे, जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक घर पर बैठना पड़ेगा। इसके अलावा कई लोग बेरोजगार भी हो सकते हैं।
2025 में कैसे बदलाव आएंगे?
- क्रोध बढ़ेगा
- सहनशक्ति की कमी आएगी
- मूड स्विंग होंगे
- एंग्जाइटी की समस्या बढ़ेगी
ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines