---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Zodiac Signs: साल 2025 में खूब टूटेंगे दिल! मंगल का राज 12 राशियों पर डालेगा ऐसा प्रभाव

New Year: साल 2025 जल्द शुरू होने वाला है, जो कुछ लोगों के लिए अच्छा रहेगा, तो कुछ जातकों का तनाव भी बढ़ेगा। आइए जानते हैं वर्ष 2025 में किस ग्रह का राज होगा और उसका 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

New Year 2025: साल 2024 का आखिरी माह दिसंबर चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही नए साल 2025 का आरंभ हो जाएगा। प्रत्येक व्यक्ति को नए साल का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इस बार कुछ लोगों के लिए ये साल अच्छा नहीं रखेगा। खासतौर पर लव के मामले में विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं साल 2025 में नवग्रहों में से किस एक ग्रह का प्रभाव 12 राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

2025 में किस ग्रह का राज होगा?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में मंगल का राज होगा। मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, जो मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी हैं। इसके अलावा मंगल को साहस, पराक्रम, भूमि, रक्त, ऊर्जा, भाई, सेना, शौर्य और युद्ध आदि का कारक ग्रह भी माना जाता है। पंचांग के मुताबिक, 2025 में मंगल ग्रह वक्री चाल चलेंगे, जिसका असर समय-समय पर 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: 12 फरवरी से पहले 3 राशियों का सूर्य की तरह चमकेगा भाग्य, घर-कार का सपना होगा पूरा!

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by ghanshyam upadhyay podcast (@ghanshyam_upadhyay_podcast)

---विज्ञापन---

लोगों के जीवन पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?

आमतौर पर 2025 में मंगल का गहरा नकारात्मक प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ेगा। इस दौरान सबसे ज्यादा लड़ाई-झगड़े होंगे। पड़ोसी-पड़ोसी, भाई-भाई, बहन-बहन, पति-पत्नी और सास-बहू के बीच अनबन होती रहेगी। 50 से 55 उम्र के जातकों का तलाक हो सकता है। पति-पत्नी के बीच तीसरे व्यक्ति के आने के कारण परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। हाल ही में जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उनका ब्रेकअप होने की संभावना भी सबसे ज्यादा है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2025 में लोगों के अंदर सहनशक्ति की कमी आएगी, जिसकी वजह से गुस्सा बढ़ेगा। ऐसे में लोग गलत फैसले लेंगे। कई लोग जल्दबाजी में नौकरी छोड़ देंगे, जिसकी वजह से उन्हें लंबे समय तक घर पर बैठना पड़ेगा। इसके अलावा कई लोग बेरोजगार भी हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

2025 में कैसे बदलाव आएंगे?

  • क्रोध बढ़ेगा
  • सहनशक्ति की कमी आएगी
  • मूड स्विंग होंगे
  • एंग्जाइटी की समस्या बढ़ेगी

ये भी पढ़ें- Video: राहु गोचर से इस राशि के लोगों को होगा तगड़ा मुनाफा, बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 10, 2024 01:47 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola