New Year 2024: साल 2023 खत्म होने वाला है और नए साल की शुरुआत अब कुछ दिन बाद होने वाली है। नए साल का स्वागत लोग बड़े ही ही धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन लोग अपने नए साल की शुरुआत मंदिर में जाकर करते हैं। माना जाता है कि अगर नए साल का पहला दिन अच्छा होता है, तो पूरे साल जीवन में सुख-समृद्धि और खुशियां भरी रहती हैं। नए साल में लोग किसी न किसी तरह के उपाय भी करते हैं। अगर भी नए साल 2024 में खुशहाल रहना चाहते हैं तो जनवरी के पहला दिन ये उपाय जरूर आजमाएं। आपका पूरा साल बेहतर और खुशहाल बना रहेगा।
बेलपत्र का पौधा घर लेकर आएं
बेलपत्र से भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह देवों के देव महादेव को अत्यंत प्रिय है। अगर आप नए साल के पहले दिन घर में बेलपत्र का पेड़ घर में लाकर उत्तर दिशा में लगाते हैं, तो इससे आपका पूरा साल खुशहाल रहेगा। साथ ही आप पर भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहेगा। घर से नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाएगी। साथ ही घर में खुशहाली भी आएगी।
यह भी पढ़ें- प्रदोष व्रत पर शिव स्तुति का पाठ, महादेव का मिलेगा आशीर्वाद
इन चीजों का करें खरीद
साल 2024 के पहले दिन मोर पंख, धातु का कछुआ, लाफिंग बुद्धा, नारियल, धातु का हाथी, तुलसी का पौधा, दक्षिणावर्ती शंख की खरीदारी जरूर करना चाहिए। इन चीजों का खरीदना बेहद ही शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जो जातक इन चीजों को खरीदकर अपने घर में लाता है उसके घर में बरकत आती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसती है।
सूर्य देव को अर्घ्य दें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि जातक नए साल की शुरुआत भगवान सूर्य को जल अर्पित करने के साथ करता है, तो उसका पूरा साल खुशहाल बीतेगा। सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए सबसे पहले आपको प्रातकाल उठकर स्नान करना होगा। इसके साथ ही अर्घ्य देना चाहिए। मान्यता है कि अर्घ्य देने से जातक का जीवन हमेशा सूर्य की तरह चमकता रहेगा। साथ ही शरीर निरोग रहेगा। घर में सुख-समृद्धि आएगा।
यह भी पढ़ें- गुस्सैल प्रवृत्ति के होते हैं ये 3 राशि के लोग, अपनी हरकत से उठाते हैं नुकसान
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines