Neechbhang Rajyog: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर नीच और अस्त होते रहते हैं। बता दें कि ग्रहों के अस्त और नीच से मानव जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिषियों के अनुसार, बुध देव 2 अप्रैल को वक्री कर चुके हैं। साथ ही 9 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने वाले हैं। बुध देव के मीन राशि में गोचर करने से दुर्लभ नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, नीचभंग राजयोग का प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि नीचभंग राजयोग से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए नीचभंग राजयोग बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा, क्योंकि बुध और शुक्र ग्रह मेष राशि में 12वें भाव में स्थित रहेंगे। इस दौरान मेष राशि वाले लोगों को कारोबार में गजब का मुनाफा देखने को मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंसे हुए हैं उनको सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों के लिए यह राजयोग कई मायने में अनुकूल साबित होगा। क्योंकि वृषभ राशि में यह राजयोग 11वें भाव में बनेगा। ऐसे में वृषभ राशि वाले लोगों की इनकम बढ़ेगी। साथ ही नए-नए स्रोत बनेंगे। किसी भी कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। साथ ही करियर और कारोबार में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा।
मिथुन राशि
बुध ग्रह मीन राशि में प्रवेश कर नीचभंग राजयोग का निर्माण करेंगे, जिससे मिथुन राशि वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी-खासी सफलता मिल सकती है। साथ ही जातक को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेंगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही आय में वृद्धि होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि पर बनेगा मीन राशि में त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों को मिलेगी धन-दौलत
यह भी पढ़ें- चैत्र नवरात्रि पर बनेंगे 5 दुर्लभ राजयोग, इन 5 राशि के लोगों की बदल जाएगी किस्मत
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 hr agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines