हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नीचभंग राजयोग संवार देगा 3 राशि वालों की तकदीर, 30 दिन रहेगा वरदान के समान

Neech Bhang Raj Yoga: ग्रहों के राजा सूर्य 18 अक्टूबर को तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। सूर्य के गोचर से नीचभंग राजयोग बनेगा। यह नीचभंग राजयोग 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है।

विज्ञापन
Neech Bhang Raj Yoga

Neech Bhang Raj Yoga, Surya Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र ग्रहों का गोचर विशेष महत्व रखता है। जब कभी भी कोई ग्रह एक राशि से दूसरे में गोचर करता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 4 दिन बाद यानी 18 अक्टूबर को सूर्य, तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में ग्रहीय स्थिति की वजह से नीचभंग राजयोग का निर्माण होगा। सूर्य गोचर से बनने वाला नीचभंग राजयोग 3 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कि 18 अक्टूबर को होने वाला सूर्य का गोचर और उससे बनने वाला नीचभंग राजयोग किस प्रकार शुभ साबित होगा।

कन्या राशि

18 अक्टूबर को होने वाला सूर्य का गोचर और उससे बनने वाला नीचभंग राजयोग कन्या राशि वालों के लिए शुभ साबित होने वाला है। दरअसल इस दौरान कन्या राशि के जातकों को नौकरी में मान-सम्मान और वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। इस दौरान कमाई के कई साधन नजर आएंगे। जिसके खूब धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा सूर्य गोचर की पूरी अवधि में यानी 17 नवंबर तक कन्या राशि वालों को नीचभंग राजयोग का भरपूर लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन और खुशहाली रहेगी।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि शुरू होने से पहले घर में लाएं 5 शुभ चीजें, माता रानी का मिलेगा भरपूर आशीर्वाद

विज्ञापन

धनु राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए सूर्य के गोचर से बनने वाला नीचभंग राजयोग अत्यंत शुभ साबित होगा। इस दौरान तरक्की के द्वार खुलेंगे। इसके साथ ही सूर्य गोचर की अवधि में नौकरी में पदोन्नति का लाभ मिलेगा। सैलरी में बढ़ोतरी होगी। किसी कारण से यात्रा का योग बनेगा जो कि लाभकारी रहेगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलेगी। दांपत्यजीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि

सूर्य के गोचर के दौरान बनने वाला नीचभंग राजयोग मकर राशि के जातकों के लिए मंगलकारी माना जा रहा है। ज्योतिष के जानकार बता रहे हैं कि मकर राशि वालों को इस दौरान खूब तरक्की होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बनेंगे। सूर्य देव की कृपा से नौकरी में पदोन्नति का भी लाभ मिल सकता है। इसके अलावा सूर्य का यह गोचर स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभकारी साबित होगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Durga Saptashati: दुर्गा सप्तशती का आजमाया हुआ उपाय, नवरात्रि में एक अध्याय का पाठ होगा वरदान समान

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola