Navratri: हिंदू धर्म में किसी भी धार्मिक व मांगलिक कार्य में दीपक जलाने की परंपरा रही है। विशेष कर पूजा व अन्य अनुष्ठानों में तो अखंड दीपक जलाया जाता है। यह दीपक अनुष्ठान पूरा होने तक जलता है। जो लोग नवरात्रि में पूजा अनुष्ठान करते हैं, वे भी अखंड दीपक जलाते हैं। यह लगातार नौ दिन तक जलता रहता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार अखंड दीपक जलाने के लिए भी शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि इन नियमों का ध्यान नहीं रखा जाए तो लाभ के स्थान पर नुकसान भी हो सकता है। जानिए क्या हैं ये नियम और किस तरह अपना प्रभाव दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें: तुलसी का पौधा सूख जाएं तो होता है अपशकुन, तुरंत करें ये उपाय, बचाव होगा
ये हैं पूजा में अखंड दीपक जलाने के नियम (Navratri Puja Vidhi)
दीपक को हमेशा गणेशजी को नमस्कार करने के बाद ही जलाया जाता है। आप जब भी पूजा हेतु अखंड दीपक जलाएं तो मन ही मन भगवान गणपति सहित अपने इष्टदेव व गुरुजनों को नमन करें तथा बड़ों का आशीर्वाद लें। इसके बाद ही दीपक जलाना चाहिए।
अखंड दीपक में कपास या मौली की बाती बनाई जाती है। इसे एक दीपक में रख कर जलाया जाता है। परन्तु इस दीपक को कभी भी भूमि पर नहीं रखा जाता। वरन दीपक को किसी चौकी पर गेहूं या चावल की ढेरी बनाकर उस पर रखा जाता है। दीपक के चारों ओर आकर्षक रंगोली भी बनाई जा सकती है।
एक बार दीपक जलाने के बाद उसकी बाती नहीं बदली जाती है। इसलिए पहले ही पर्याप्त लंबी बाती बनाएं और गहरा दीपक लें। इस दीपक को पूजा स्थान पर आग्नेय कोण (पूर्व-दक्षिण दिशा) में रखना चाहिए। दीपक हवा से न बुझ जाएं, इसके लिए उसे ढंक देना चाहिए।
अखंड दीपक लगातार जलता रहे, इसके लिए आपको समय-समय पर उसे देखते रहना चाहिए। जैसे ही उसमें देसी घी कम होने लगे, तुरंत ही थोड़ा सा और डाल दें। अनुष्ठान पूरा होने के बाद दीपक को फूंक मारकर न बुझाएं बल्कि उसे स्वत: ही शांत होने दें।
यह भी पढ़ें: आज इनमें से एक भी उपाय कर लिया तो वारे न्यारे हो जाएंगे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
11 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
17 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines