Navratri 2023: नवरात्रि में बन रहे हैं 3 खास योग, 3 राशियों की जिंदगी रहेगी खुशहाल

Navratri 2023: नवरात्रि पर तीन दुर्लभ योग बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को लाभ मिलने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Navratri 2023

Navratri 2023

विज्ञापन

Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल के शारदीय नवरात्रि पर 30 साल बाद दुर्लभ संयोग  बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस साल का मां दुर्गा की पूजा की शुरुआत बुधादित्य योग, शश योग और भद्र राजयोग में हो रही है। इसके साथ ही ज्योतिषियों का कहना है कि नवरात्रि के दिनों में सूर्य और बुध का संयोग बन रहा है, जिससे शनि अपनी स्वराशि कुंभ और बुध ग्रह में 30 साल बाद प्रवेश कर रहे हैं, जिससे भद्र योग का निर्माण बनेगा। ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग से कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधादित्य योग से मेष राशि के जातकों पर बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। नवरात्रि के समय जातक वाहन और मकान लेने का सुख मिल सकता है। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। मेष राशि के जातकों को व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है। साथ ही घरवालों का भरपूर साथ मिलेगा।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग काफी फलदायी रहने वाला है। जातक का रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। जातक किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको  सफल बनने का अवसर मिल सकता है। घरवालों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक को बुधादित्य योग से जबरदस्त फायदा होने वाला है। जातक को इस माह आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। जो जातक सामाजिक कार्य करते हैं, उनकी समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही जातक को विदेश की यात्रा बन रही है। कार्य में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ