Navratri 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि पर्व की शुरुआत कुछ दिनों में होने वाली है। इस साल नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर से हो रही है और समापन 24 अक्टूबर को होगा। नवरात्रि के दौरान अष्टमी को महाअष्टमी व्रत माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो जातक महा अष्टमी का व्रत रखता है, उसे मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही घर में धन-धान्य की कभी भी कमी नहीं होती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कई घरों में महाष्टमी के दिन ही नवरात्रि की समाप्त हो जाती है। महाष्टमी के दिन जातक कुंवारी कन्याओं को भोजन कराते हैं। साथ ही मां दुर्गा से अपनी मनोकामना भी मांगते हैं। ऐसी मान्यता है इस तरह अष्टमी तिथि पर विधि-विधान से पूजा करने से मां दुर्गा सारी मनोकामना पूर्ण करती है। इसके साथ ही सारे काम में सफलता भी मिलती है। तो आज इस खबर में जानते हैं कि नवरात्रि के अलावा किस दिन व्रत रखने के नवरात्रि के फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद बनेगा चतुर्ग्रही योग का दुर्लभ संयोग, तीन राशियों के लिए वरदान! चारों तरफ से आएगा पैसा ही पैसा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो जातक किसी कारण वश नवरात्रि के 9 दिन उपवास नहीं कर सकते हैं, तो वैसे जातक सिर्फ अष्टमी के दिन व्रत रखकर मां दुर्गा को प्रसन्न कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि जो जातक अष्टमी तिथि के दिन व्रत रखता है, तो उन्हें मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही मां दुर्गा सारी मनोकामनाएं पूर्ण भी करती है।
अष्टमी का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्रि के अष्टमी का व्रत 22 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। अष्टमी तिथि की शुरुआत 21 अक्टूबर दिन शनिवार रात 9 बजकर 55 मिनट से हो रही है और इसका समापन 22 अक्टूबर 2023 दिन रविवार की रात 8 बजकर 5 मिनट हो होगा। पंचांग के अनुसार, अष्टमी का व्रत 22 अक्टूबर को रखा जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, अष्टमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है। जिससे जातक को बेहद ही शुभ लाभ प्राप्त हो सकता है।
यह भी पढ़ें- मासिक शिवरात्रि पर आज ऐसे करें शिवजी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
19 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines