Navratri 2023 Good Luck Sign: नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए भक्त ललायित रहते हैं। यही वजह है कि भक्त नवरात्रि के पहले दिन से आखिरी तक मां दुर्गा के 9 विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि जो भक्त जिस मनोकामना के साथ देवी माता की उपासना करता है, उसकी शीघ्र पूर्ति होती है। शक्ति की उपासना के इस महापर्व के दौरान कुछ चीजों का दिखना बेहद शुभ और लाभकारी माना गया है। आइए शास्त्रों में दिए गए कुछ संकेतों के बारे में बाताने जा रहे हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं, मां दुर्गा बहुत जल्द अपनी कृपा बरसाने वाली है।
स्वप्न से जुड़े संकेत
नवरात्रि के दौरान अगर आपको भी देवी मां के दर्शन स्वप्न में हुए हैं तो यह आपके लिए शुभ संकेत कहा जा सकता है। शास्त्र-पुराणों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि अगर नवरात्रि के दौरान सपने में मां दुर्गा के सौम्य स्वरूप के दर्शन हो जाए तो यह इस बात का संकेत देता है कि जातक को आने वाले दिनों मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होने वाली है। मां दुर्गा से जुड़ा यह संकेत इस बात की ओर भी इशारा करता है कि माता रानी की कृपा से बहुत जल्द घर-परिवार में खुशहाली आने वाली है। इसके अलावा यह संकेत वैवाहिक जीवन में मधुरता की ओर भी इशारा करता है। इसलिए मां दुर्गा से जुड़े इस संकेत को शुभ माना गया है।
कलश के जड़ा संकेत
नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना किया जाता है और उस क्रम में कलश के नीचे जौ बोए जाते हैं। ऐसे में जौ से पौधौं का निकलना तो शुभ है ही, लेकिन अगर उसमें एक-दो सफेद रंग के जौ उपज जाएं तो समझिए मां दुर्गा आपकी पूजा-भक्ति से खुश हैं। नवरात्रि के दौरान घर में अगर ऐसा संकेत नजर आए तो यह बेहद शुभ है। जो इस बात का संकेत देता है कि आने वाले समय में आपके घर में सुख-समृद्धि की बरसात होने वाली है। इतना ही नहीं, नवरात्रि का यह खास संकेत धन-आगम का भी संकेतक है।
यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले संवर जाएगी 3 राशि वालों की तकदीर, शुक्र-शनि के युति योग से मिलेगा राजा जैसा सुख
अखंड ज्योति से जुड़े संकेत
नवरात्रि में अगर पूरे 9 दिनों दिनों तक अखंड ज्योति बिना विघ्न और खंडित जले तो यह आपके लिए शुभ संकेत है। शास्त्रों के मुताबिक पूजन से जुड़ा यह संकेत मां दुर्गा की प्रसन्नता की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही यह संकेत तारक्की का भी संकेत देता है।
शंख से जुड़े संकेत
नवरात्रि के दौरान सुबह-सुबह शंख की ध्वनि सुनाई देना शुभ संकेत माना जाता है। नवरात्रि में सुबह-सुबह शंख की ध्वनि सुनाई देने का संकेत यह है कि आपके घर में मां दुर्गा का आगमन होने वाला है। ऐसे में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारी करनी चाहिए। जैसे कि घर में चारों तरफ गंगाजल छिड़कें और धूप-दीप से मां की भक्ति को दोगुना कर दें। मान्यता है कि इस संकेत को मिलने के बाद यह कार्य करने से मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।
घर में खुशहाली
नवरात्रि में अगर आपके घर-परिवार में एकता और खुशी का वातावरण है तो यह शुभ संकेत है। शास्त्रों के मुताबिक यह इस बात का संकेत है कि अपके घर-परिवार पर मां जगदंबा का आशीर्वाद है। इसके अलावा यह संकेत इस ओर भी इशारा करता है कि आने वाले समय में आपका घर-परिवार और भी खुशहाल रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: चंद्रग्रहण वृश्चिक समेत 7 राशियों के लिए है वरदान! नौकरी-व्यापार में होगी जबरदस्त आर्थिक उन्नति
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines