हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Navratri 2022: मां दुर्गा के इन 7 सिद्ध मंत्रों से सवर जाएगी जिंदगी, पूरी होगी हर मनोकामनाएं

विज्ञापन

Navratri 2022: नवरात्रि का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल भर में कुल मिलाकर 4 नवरात्रि आती हैं जिसमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। नौ दिवसीय इस पर्व में 9 रातों तक तीन देवियां – मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां काली के नौ स्वरुपों की पूजा होती है।

शारदीय नवरात्रि हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है और दशमी तिथि को माता दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ समाप्त होती है। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर को शुरू होकर 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी।

नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के भक्त उपवास रखते हुए पूजा अर्चना करते हैं। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा प्रतिपदा तिथि को घटस्थापना की जाती है और अष्टमी व नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मंगलवार को इन उपायों से चमक जाएगी किस्मत, हनुमान जी की कृपा से होंगे मालामाल

हर किसी के जीवन में यूं तो उतार-चढ़ाव लगे ही रहते है। देखा जाये तो व्यक्ति अपनी परेशानियों में घिरा रहता है, कई तरह के उपाय करने के बाद भी उसका समाधान प्राप्त नहीं कर पाता। ऐसे में वो खुद से और जीवन से निराश होने लगता है।

विज्ञापन

कहते है अगर सच्चे मन से नवरात्र में माँ की पूजा की जाये तो समस्त बाधाओं और बंधनों से मुक्त करा देती है। इसलिए मनोकामना पूर्ति, लक्ष्य की सिद्धि, तंत्र-मंत्र के लिए नवरात्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के मंत्रों का जाप होता है। तो चलिए जानते है वो खास मंत्र –

‘मां दुर्गा के सिद्ध मंत्र’

1- शत्रु के विनाश के लिए मंत्र (Durga Mantra for Enemies)

रक्त बीज वधे देवि चण्ड मुण्ड विनाशिनि।

विज्ञापन

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

2- सौभाग्य की प्राप्ति के लिए मंत्र (Durga Mantra for Good Luck)

वन्दि ताङ्घ्रियुगे देवि सर्वसौभाग्य दायिनि।

विज्ञापन

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

3- अपने कल्याण के लिए मंत्र (Durga Mantra for Own’s Welfare)

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

विज्ञापन

शरण्ये त्रयम्बके देवी नारायणी नमोस्तुते।।

4- समस्त बाधाओं से मुक्ति के लिए मंत्र (Durga Mantra for Obstacles)

शुम्भस्यैव निशुम्भस्य धूम्राक्षस्य च मर्दिनि।

विज्ञापन

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

अभी पढ़ें – पार्टनर के साथ ये बनाएंगे भविष्य की योजनाएं, सभी मूलांक वाले यहां जानें आज का अपना अपना राशिफल

विज्ञापन

5- बीमारियों से मुक्ति के लिए मंत्र (Durga Mantra for Health)

देहि सौभाग्यमारोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

6- जगत के कल्याण के लिए (Durga Mantra for Society’s Welfare)

विधेहि देवि कल्याणं विधेहि परमां श्रियम्।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

7- धन और विद्या प्राप्ति के लिए (Durga Mantra for Wealth and Learning)

विद्यावन्तं यशस्वन्तं लक्ष्मीवन्तं जनं कुरु।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।

 

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola